Life’s Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life review in Hindi

जिंदगी को बदल देने वाली कई ऐसी किताबें आज हमारे सामने हैं, जिन्हें बड़े-बड़े एवं महान लोगों ने अपने अनुभव के आधार पर लिखा है। इन्हीं किताबों में से एक है Life’s Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life जिसे गौर गोपाल दास जी ने लिखा है। उनकी इस किताब से कई ऐसी बातें सीखने को मिलती है जो हमारी जिंदगी बदल देने की हिम्मत रखती है। इस आर्टिकल में हम आपसे बात करने वाले हैं Summary of Life’s Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life के बारे में जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Life’s Amazing Secrets: किताब के लेखक का जीवन परिचय :

Life’s Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life किताब को गौर गोपाल दास जी ने लिखा है, जिसमें इन्होंने जिंदगी को जीने के सभी रहस्यों के बारे में बताया है। Author गोपाल दास ने पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने साधु के रूप में जीवन जीने का निर्णय लिया, जिसके बाद वह इस क्षेत्र में 22 सालों तक रहे। आज यह दुनिया के सबसे विख्यात भिक्षुओं में से एक ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु’ माने जाते हैं।

Life’s Amazing Secrets: किताब का सारांश :

Life’s Amazing Secrets book किताब में गौर गोपाल जी ने अपने दोस्त हैरी को जिंदगी जीने के 5 पहियों के बारे में बताया है। हमारी life के 5 principles हमारे लिए बहुत जरूरी होते हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए ही जिंदगी को खुश रह कर जिया जा सकता है –

1. Personal Life :

Personal Life यानी कि हमारी खुद की जिंदगी, जो कि हमारे लिए सबसे जरूरी है। अगर हमारी खुद की जिंदगी सही नहीं होगी, तो हमें बाकी की कोई भी चीजें सही नहीं लगती है। ऐसे में सबसे पहले हमें अपनी Personal Life को अच्छा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

2. Positivity :

इस किताब में लेखक कहते हैं कि ‌भगवान ने जो दिया है उसके लिए हमेशा उनका शुक्रिया करना चाहिए। अपने आस-पास की सभी चीजों में Positivity को ढूंढना चाहिए। हमें ‌जिंदगी के हर पल को enjoy करना चाहिए। ‌जिन चीजों के लिए हम कुछ नहीं कर सकते, उनकी चिंता छोड़ देनी चाहिए और जिन चीजों के लिए हम कुछ कर सकते हैं उस काम को करना चाहिए। इसके साथ ही हमें physical exercise, मेडिटेशन, अच्छा खान-पान, अच्छी नींद और अपनी लर्निंग पर फोकस करना चाहिए।

3. Working Life :

गोपाल दास Working Life के बारे में 3 बातें बताते हैं। ‌हमें उस काम या बिजनेस को शुरू करनी चाहिए, जिसमें हमें पैसे कमाने के साथ-साथ हमें आंनद की अनुभूति होती है। ‌दूसरों के साथ competition करने से अच्छा हमें खुद के साथ competition करनी चाहिए। ‌ईमानदार होकर अपने work life को जीना चाहिए।

4. Social Life :

दुनिया की सबसे बड़ी दूसरों की मदद करने से ही मिलती है, इसलिए किसी रिश्ते- नाते से नहीं बल्कि एक इंसान होने के नाते हर किसी की मदद अवश्य करनी चाहिए। हमें समाज में एक अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए और अच्छी-अच्छी बातों को आगे बढ़ाना चाहिए। सोशल लाइफ को मेंटेन करने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर के तीन पहियों को सही करना होगा क्योंकि जब तक आप अपनी जिंदगी में खुश नहीं होते, तब तक आप दूसरों को खुशियां नहीं बांट सकते। इसलिए सबसे पहले आपको अपने ऊपर के 3 principal को अच्छा बनाना होगा। इन्हीं चार पहियों पर हमारी पूरी जिंदगी जुड़ी होती है। ऐसे में एक खुशहाल जिंदगी जीने के लिए इन चार पहियों को हमेशा अच्छे से देखभाल करें।

5. Relationship Life :

हमारा 85% सफलता हमारे रिलेशनशिप पर निर्भर करता है, इसलिए हमें दूसरों के साथ अच्छा रिलेशनशिप बनाना चाहिए। क्योंकि कई बार खराब रिलेशनशिप हमारे जिंदगी को भी खराब और असफल बना देता है। इसके लिए गौर गोपाल जी 6 बातें बताते हैं। उनका कहना है ‌हम दूसरों से जैसा व्यवहार की उम्मीद करते हैं, हमें उनके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। ‌हमें लोगों के अंदर उनकी अच्छाइयों को तलाशनी चाहिए। ‌एक अच्छा रिलेशनशिप बनाने के लिए हमें उसमें भरोसा, प्यार, भावनाएं, तारीफ करना जैसी चीजें को जोड़ना चाहिए। ‌जरूरत पड़ने पर अपनी गलती को मानना और दूसरों को माफ करना चाहिए। ‌अच्छे और पॉजिटिव थिंकिंग वाले लोगों के साथ रिलेशनशिप बनाना चाहिए।

Life’s Amazing Secrets: किताब की मुख्य बातें :

लेखक गौर गोपाल दास जी ने Life’s Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life किताब में कई महत्वपूर्ण बातों को हमारे सामने रखने की कोशिश की है और वह सफल भी हुए हैं। इस किताब में उन्होंने ‌अपने दिमाग के उलझनों से बाहर निकलना, ‌अपने वास्तविक क्षमता की तलाश करना और ‌अपने लक्ष्य को तय करने के हमारा सबसे पहला काम बताया है। ‌अपने काम के साथ-साथ हर पल का आनंद उठाना और अपने काम के साथ-साथ अपने रिश्तों को भी वक्त देना हमारी जिंदगी के लिए बहुत आवश्यक है जिसके बारे में यह किताब में बहुत ही बेहतरीन तरीके से जानकारी दी गई है।

Life’s Amazing Secrets: किताब से मिलने वाली शिक्षा :

लेखक गौर गोपाल दास जी ने ‌अपनी लाइफ में खुश रहने और ‌दूसरों को बिना चोट पहुंचाए अच्छा रिलेशनशिप बनाए रखने की शिक्षा दी है। ‌ इस किताब में उन्होंने बताया है कि हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। हम सभी को अपने ‌अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और अपनी तरफ से एवं अपने व्यक्तित्व से ‌समाज को अच्छी शिक्षा देना चाहिए।

Conclusion :

हम आशा करते हैं कि आज हमने Life’s Amazing Secrets: How to Find Balance and Purpose in Your Life किताब की जो जानकारी आपको उपलब्ध करवाई है, उससे आपने काफी कुछ सीखा होगा और यहां बताई गई बातों पर आप जरूर अमल करेंगे। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इसे जरुर शेयर करें ताकि वे भी अपने जीवन में बेहतर कर सकें।

Related Articles :