The Monk Who Sold His Ferrari Hindi (2023)

दोस्तों, Robin Sharma की किताब The Monk Who Sold His Ferrari Hindi को आपने पढ़ा? यदि नहीं तो निश्चिंत रहिए क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस किताब में लेखक द्वारा बताए गए सभी जानकारी के बारे में, जिसके बाद आप अपने जीवन को बहुत ज्यादा बहुमूल्य बना सकते हैं। इस किताब में बताई गई सभी जानकारी आज हम आपसे शेयर करने वाले हैं ताकि इस किताब को बिना पढ़े आप इसमें बताई गई बातें समझ सकें और अपने जिंदगी में लागू कर सकें। यदि आप इस किताब में बताई गई बातों पर अमल करते हैं, तो आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस किताब में।

The Monk Who Sold His Ferrari किताब के लेखक का परिचय :

The Monk Who Sold His Ferrari किताब Robin Sharma द्वारा लिखा गया है जो कि एक काल्पनिक कहानी है। यह किताब दुनिया की बेस्टसेलर्स किताबों में से एक है जो 70 से कहीं ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया गया। Robin Sharma कनाडा के एक प्रसिद्ध लेखक है, जिनकी The Monk Who Sold His Ferrari दूसरी किताब है, जो 1999 में पहली बार प्रकाशित हुई थी। इसके अलावा भी उन्होंने 15 और भी पुस्तकें प्रकाशित की है।

Robin भारतीय मूल से जुड़े हैं जिन्होंने डलहौजी स्कूल कनाडा से कानून में मास्टर डिग्री हासिल की है जो पेशे से एक वकील रह चुके हैं। इन्होंने 25 साल की उम्र तक वकालत का कार्य किया जिसके बाद इन्हें शांति और संतुष्टि नहीं मिली और उन्होंने पुस्तक रचना करने का मन बनाया। इन्होंने अपने पुस्तकों में अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरणा लेकर लोगों को एक बेहतर जीवन जीने का संदेश और मार्गदर्शन देने की कोशिश करते हैं।

The Monk Who Sold His Ferrari किताब का सारांश :

The Monk Who Sold His Ferrari पुस्तक का सारांश इस प्रकार है कि इस कहानी में मुख्य पात्र Julian Mantle नाम का एक व्यक्ति होता है जो कि पैशे से एक नामी वकील होता है। उसके पास किसी भी चीज की कमी नहीं होती एक बड़ा सा आइसलैंड पर बना हुआ घर, खुद का पर्सनल जेट, लाल रंग की चमकती फरारी यानी कि वह बहुत ही अमीर होता है। Julian के लिए कुछ भी हासिल करना बहुत ही आसान होता है क्योंकि इसका नाम नामी वकीलों में गिना जाता था। जूनियर को अपना फरारी बहुत ही पसंद होता है।

The Monk Who Sold His Ferrari Hindi में Julian के पास सारे सुख सुविधा की चीजें तो होती है, लेकिन यह एक साधारण इंसान की तरह नहीं जी पाता है, वह खुद को और  अपने परिवार को समय भी नहीं दे सकता है। वह अपने जीवन में इतना व्यस्त होता है कि वह 53 की उम्र में 70 का दिखता है। एक दिन अचानक से Julian को दिल का दौरा पड़ जाता है जिससे उसके जीवन में तबाही सी मच जाती है जिसके बाद वह चारों और तनाव से गिर जाता है। तभी वह इस बात पर विचार करने लगता है कि उसे मन की शांति के लिए भौतिक चीजों से दूर हट जाना चाहिए। इसके बाद वह अपना सब कुछ बेच कर भारत की यात्रा करने के लिए निकल जाता है।

भारत के गांवों में घूमते- घूमते अंत में उसे हिमालय के पर्वतों पर भिक्षुओं का समूह मिलता है जिसे “सिवना के संत” के नाम से जाना जाता है। जहां पर जाकर उसे सिवाना के संत द्वारा 7 गुण सीखने को मिलते हैं। इससे उसका अध्यात्म जागृत हो जाता है और उसके जीवन में एक अलग नजरिया से दुनिया को देखने का सिलसिला शुरू होता है। अब फिर से एक बार वह अपने जीवन को जीने का मन बनाता है। Julian पहले से काफी बदल जाता है, और बहुत ही शांति महसूस करता है।पहले जहां वह 56 की उम्र में 70 का दिखता था, अब वह सिर्फ 30 साल का दिखने लगता है।

The Monk Who Sold His Ferrari की मुख्य बातें :

The Monk Who Sold His Ferrari पुस्तक द्वारा कुछ मुख्य बातों को उजागर करने का कोशिश किया गया है –

  • खुद को और हर रिश्ते को समय दें:

इस किताब में लेखक ने बताया है कि व्यक्ति को जीवन में अपने काम के साथ-साथ खुद को और हर रिश्ते को अटूट बनाने और निखारने के लिए थोड़ा वक्त जरूर देना चाहिए। ऐसा करने से उसकी जिंदगी काफी खुशहाल रहती है।

  • अपने समय का महत्त्व समझे:

व्यक्ति को अपने वर्तमान समय का सदुपयोग करने के साथ-साथ उसका सम्मान भी करना चाहिए, जिससे कि खुद को और अधिक जाना जा सके। जो अपने जीवन में समय का महत्व समझता है वह खूब ऊंचाई तक जाता है।

  • जीवन के सही उद्देश्य की तलाश करें:

जब तक किसी को अपने जीवन का सही उद्देश्य का पता नहीं होगा, तब तक अपने जीवन को सफल नहीं बना सकता।

  • वह चीजें करे जिनसे आप को डर लगता है:

जीवन में सुखी और समृद्धि के लिए व्यक्ति को अपने डर से निकलना बहुत ही जरूरी होता है।

  • जीवन की छोटी-छोटी चीजों का आनंद लें:

जीवन में केवल अधिक से अधिक भौतिक संपत्ति के ही नहीं बल्कि खुशियों के लिए छोटी-छोटी चीजों को भी महत्व देना चाहिए।

  • अनुशासन के साथ जीवन जीना चाहिए:

अगर आप अनुशासन के साथ अपना जीवन जीते हैं तो अपने परिवेश में खुद को सर्वश्रेष्ठ पाएंगे।

The Monk Who Sold His Ferrari किताब की सीख :

The Monk Who Sold His Ferrari Hindi पुस्तक से जीवन को बेहतर तरीके से जीने, खुशहाली और सार्थक बनाने के लिए काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस किताब में लेखक ने खुशी जीवन जीना चाहिए और गहरे चिंतन मनन करना चाहिए के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने यह सीख दी है कि हमें दिल की आवाज को नकारना नहीं चाहिए और जीवन के हर एक पल को जीना चाहिए। उन्होंने सिखाया है कि समय के साथ-साथ रिश्ते भी आवश्यक होते हैं, इसलिए हमें रिश्तो की कद्र करनी चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion) :

दोस्तों मूल अर्थ में कहें तो यह The Monk Who Sold His Ferrari Hindi कहानी मुख्य रूप से पाठकों को एक सरल जीवन जीने का तरीका सिखाती है, जिससे जीवन को बेहतर बनाया जा सके। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके और वे भी अपने जीवन को एक बेहतर राह पर ला सकें।

Related Articles: