Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023

केंद्र और राज्य सरकार देश की जनता के लाभ के लिए कई बार एक से बढ़कर एक योजनाएं लेकर आती है, जिससे जनता को फायदा मिल सके। आर्थिक रूप से जनता की मदद कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाता है। इसके अलावा उन्हें आत्मनिर्भर बनने और किसी पर आश्रित न होने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। आज हम बात कर रहे हैं राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023) के बारे में, जो खासकर किसानों के लिए लाया गया है। यदि आप नहीं जानते इसके बारे में तो आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें हमने इसके सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जिक्र किया है। Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana online registration से संबंधित इसकी पूरी जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।

छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान देश है, ऐसे में यहां के किसान को कृषि लागत में वृद्धि के कारण अच्छा मुनाफा नहीं हो पाता है। इससे किसान अपने कृषि में भी ज्यादा निवेश करने में सक्षम नहीं हो पाते और इसका सीधा असर उनके फसल उत्पादन पर ही पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) चलाया है जिसका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना था।

Content At A Glance

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों की सहायता के लिए एक योजना चलाया जिसका नाम Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana है। इस योजना को 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर प्रारंभ किया गया था। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनकी फसलों का सही कीमत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार 5700 करोड़ रु. किसानों के कल्याण में खर्च करने का प्रावधान बनाया। इस योजना को प्रदेश के प्रत्येक जिले में लागू किया गया।सरकार ने इस योजना के विषय में कहा कि हमारे द्वारा चलाए जाने वाली इस योजना से किसान को ना केवल अधिक मुनाफा होगा बल्कि कृषि के लिए उनका उत्साह भी बढ़ेगा। इससे राज्य के किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर है वो आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनेंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana kya hai के बारे में तो आपने जाना। अब हम बात करेंगे इसके आगे के बारे में। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए आवेदक में निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए :-

आवेदक ‌छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आवेदक ‌सबसे पहले आप कृषक होना चाहिए, चाहे भू-स्वामी हो या वन पट्टाधारी कृषक।

‌ग्राम पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति में वृक्षारोपण करने वाले कृषक होना जरूरी है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ क्या है?

Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए चलाया गया है। इससे होने वाले लाभ कुछ इस प्रकार है :-

  • ‌किसानों को धान का असली कीमत दिलवाया जाएगा।
  • ‌किसानों की आय में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
  • ‌कृषि करने में किसानों की सहायता की जाएगी।
  • ‌अच्छी खेती से अच्छा मुनाफा दिलाया जाएगा।
  • ‌राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
  • ‌किसानों को उनके फसलों की सही कीमत दिलवाई जाएगी।
  • ‌कृषि के लिए आवश्यक उपकरणों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
  • ‌इस योजना की राशि बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में पहुंचाया जाएगा।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना कितने किस्तों में दी जाएगी?

जैसा कि किसानों को कृषि करने के लिए बढ़ावा देने और आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। ऐसे में किसानों को धान, गन्ना और मक्का की फसलों के लिए भी सहयोग राशि दिया जाएगा। Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana को पूरे 4 किस्तों में दिया जा रहा है। इस पूरे योजना को प्रदेश के किसी संचालक और जिला कलेक्टर की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

इस योजना के तहत 21 मई 2022 को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा पहली किश्त के रूप में किसानों के लिए 1745 करोड़ रु. भेजे गए। इस योजना के शुरुआती साल में ही करीब 19 लाख किसानों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसके बाद उनके खातों में 4 किस्तों के जरिए सहायता राशि भी भेजी जाए। इसके साथ ही सरकार ने इस योजना के तहत खरीफ सीजन में धान उत्पादक किसानों को भी करीब 9000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि भी दिया।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या-क्या है?

जो आवेदक राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana benefits) उठाना चाहते हैं उनके लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना आवश्यक है, जो निम्नलिखित हैं :-

  • ‌निवास प्रमाण पत्र
  • ‌आधार कार्ड और कोई एक पहचान पत्र
  • ‌पासपोर्ट साइज फोटो
  • ‌आधार कार्ड से लिंग किया बैंक अकाउंट
  • ‌मोबाइल नंबर

मैं राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आफलाइन कैसे जुड़ सकता हूं?

Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana से ऑफलाइन जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपने जिले के नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी के पास जाकर इस योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही- सही भरने के बाद, आपको फिर उसी अधिकारी के पास जाकर फॉर्म की जांच करवानी होगी। जांच होने के बाद उससे कृषि शाखा समिति में जमा कर दें। इस प्रकार आप ऑफलाइन आसानी से इस योजना से जुड़ सकते हैं।

मैं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करूं?

Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana के लिए आपको इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। तो आइए अब हम step by step समझेंगे, इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में :-

STEP 1 :

इस योजना का लाभ उठाने के लिए ‌सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://kisan.cg.nic.in) पर जाएं।

STEP 2 :‌

इसके बाद आपके होम पेज पर आपको इस योजना का ऑनलाइन अप्लाई का लिंक दिखेगा। ‌जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक अप्लाई फॉर्म खुल जाएगा।

STEP 3 :

इसके बाद‌ इसमें पूछे गए सभी जानकारियों को आपको सही-सही भरें और दोबारा चेक कर लें।

STEP 4 : ‌

फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरने के बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करके Submit बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और घर बैठे ही आप आसानी से Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana से जुड़ कर लाभ उठा सकते हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का चौथा किस्त कब मिलेगा?

साल 2022 में Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana की पहली किस्त 21 मई को आई थी, सरकार द्वारा किसानों को 1745 करोड़ों रुपए की सहयोग राशि दी गई। इसकी दूसरी किस्त 20 अगस्त को दी गई थी जिसके तहत 1750 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसकी तीसरी किस्त गरीब किसानों के खाते में 17 अक्टूबर को दिया गया। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बहुत बड़ी सौगात देने की सोची।

इसके बाद अलग-अलग योजनाओं से करीब 1866 करोड़ रुपए ग्रामीणों, किसानों, पशुपालक, गौठानों समितियों और महिला आत्म-सहायता समूहों के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए। साथ ही इस योजना की चौथी किस्त की बात करें तो, इसे लेकर उड़ीसा सरकार ने घोषणा किया कि अगले साल के मार्च महीने में किसानों को चौथा किस्त दिया जाएगा।

अब तक कितने किसान इस योजना से लाभान्वित हुए है?

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार लगभग 24 लाख किसानों को Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana से लाभ मिला है। किस्तों का भुगतान करने के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सरकार ने इनपुट सब्सिडी के तौर पर किसानों को अब तक 16,415 करोड़ रुपए‌ प्रदान किए।

राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के कल्याण के लिए उन्हें करोड़ों रुपए का उपहार देने का के उद्देश्य से Rajiv Gandhi Kisan bij uphar Yojana को अपने प्रदेश में लागू किया है। यह योजना राजस्थान राज्य सरकार द्वारा पहली बार किसानों के लिए चलाई जाने वाली बड़ी और नई योजना है।

राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना के तहत बीज विकास रवि की फसल के लिए गुणवत्ता से भरे सस्ते बीज उपलब्ध कराएं जायेंगे। इस योजना का फायदा केवल किसानों को ही दिया जाएगा। साथ ही इसके जरिए किसान ट्रैक्टर भी जीत सकते है क्योंकि इस योजना में राज्य के हर जिले में प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेताओं को एक-एक ट्रैक्टर किसानों को उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इसका मतलब है कि राजस्थान के 33 जिलों में सरकार 33 प्रथम विजेता हुए किसानों को ट्रैक्टर उपहार के तौर पर देगी। इन सभी उपहारों के अलावा राज्य सरकार ने इस योजना में और भी कई बड़े उपहारों को भी शामिल किया है।

गोधन न्याय योजना क्या है?

गोधन न्याय योजना देश की एक ऐसी अद्भुत योजना है जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने राज्य के पशुपालक ग्रामीणों और गौठान समितियों को मात्र ₹2 किलो की दर से गोबर की खरीदारी का लाभ प्रदान किया। इस योजना से अब तक लगभग 2.5लाख पशुपालक लाभ ले चुके हैं। सरकार ने इस योजना के तहत 5 करोड़ 59 लाख रुपए जारी किए थे।

निष्कर्ष (Conclusion) :

दोस्तों, Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana kya hai के इस आर्टिकल में हमने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाई गई महत्वपूर्ण योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बात की है। इसमें हमने Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana का उद्देश्य और जनता को मिलने वाले इसके फायदे के बारे में बताया है। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें (Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana online registration) की पूरी विधि भी हमने आपसे शेयर की है। इसके जरिए आप ऑनलाइन इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको आज की यह जानकारी पसंद आई और आपके लिए फायदेमंद रही, तो इसे अपने आसपास के लोगों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे अगर किसान हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकें।

Frequently Asked Questions :

Q1. राजीव गांधी किसान न्याय योजना कब शुरू हुई?

Ans. 21 मई 2020 को Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana को शुरू किया गया।

Q2. किसान न्याय योजना के शुरुआती समय में कितने लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था?

Ans. शुरुआती समय में करीब 19 लाख किसानों ने Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।

Q3. पहले दौर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कितने रूपयों की सहायता राशि दी गई?

Ans. पहले दौर में छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी किसानों के लिए 5628 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि दी।