E Gram Swaraj Yojana | ई ग्राम स्वराज योजना क्या है?

नमस्कार दोस्तों ! भारत सरकार देश की जनता के जरूरतों को पूरा करने एवं उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं को लाती रहती है। मुख्य रूप से सरकार का उद्देश्य जनता को इन योजनाओं से लाभ पहुंचाना एवं उनका विकास करना है। आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी योजना के बारे में, जो जनता के हित में है एवं बेहद लाभकारी साबित होती है। इस योजना का नाम है ई ग्राम स्वराज योजना। अगर आप नहीं जानते E Gram Swaraj Yojana kya hai तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यहां हमने इस योजना से संबंधित सभी जरूरी जानकारी को आपके साथ शेयर किया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपलब्ध कराए गए विभिन्न जानकारी, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल एप्लीकेशन और ई ग्राम स्वराज योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का तरीका भी हमने इस आर्टिकल में आपके साथ शेयर किया है। इसलिए पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि कोई भी पॉइंट आपसे मिस ना हो सके।

ई ग्राम स्वराज योजना क्या है?

PM e Gram Swaraj Yojana एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पंचायतों का सारा लेखा-जोखा आपको स्पष्ट मिल पाएगा। ग्रामीण इलाकों में जमीन से जुड़ी कई समस्याएं होती है जिससे निपटने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ई ग्राम स्वराज योजना नाम की एक योजना शुरू की जिसके अंतर्गत उन्होंने e Gram Swaraj app भी लॉन्च करवाया। इससे लोग ऑनलाइन पंचायत की सभी तथ्यों की जानकारी पा सकते हैं।

E Gram Swaraj App के माध्यम से पंचायत के विकास  से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है और जमीन की सटीक नपाई होगी जिससे गांव में होने वाले झगड़े कम हो जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में होने वाली सभी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए इस योजना को हमारे प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया है। इस योजना को ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक App भी उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से लोग ऑनलाइन पंचायत के विकास कार्यों से जुड़ी और पंचायत में आए गए सभी फंड से जुड़ी सारी जानकारी पा सकते हैं।

ई ग्राम स्वराज योजना कब लागू की गई?

24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के विशेष मौके पर ग्राम स्वराज योजना या ई ग्राम स्वराज पोर्टल को लॉन्च किया गया। पहले ही बताया जा चुका है कि इस योजना की नीव राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई जिसमें पंचायत का उत्थान नजर आ रहा है। 24 अप्रैल को इस योजना को नरेंद्र मोदी जी ने पंचायत के मुखियाओं के सहयोग के साथ लांच किया।

ई ग्राम पंचायत का एप्स कौन सा है?

पंचायत के विकास, उसके कामकाज और फंड की जानकारी के लिए नरेंद्र मोदी ने एक ऐप E-Gram Swaraj App को लांच किया, जिसके जरिए ऑनलाइन ही सभी लोग पंचायत से जुड़े कामों के बारे में ना केवल जानेंगे बल्कि अपने काम को भी कर पाएंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के विशेष मौके पर पंचायतों का लेखा जोखा रखने वाला सिंगल डिजिटल प्लेटफार्म ई -स्वराज पोर्टल ( e-Gram Swaraj Portal www.egramswaraj.gov.in ) और ई-ग्राम स्वराज ऐप (E-Gram Swaraj App) जारी किया। इसके जरिए ग्रामीण पंचायतों का डिजिटाइजेशन कर दिया गया।

ई ग्राम स्वराज का उपयोग कैसे करें?

ई ग्राम स्वराज योजना के उपयोग को सरल रूप से संचारित करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने ऑनलाइन वेबसाइट और E Gram Swaraj App को उपलब्ध कराया है। इस योजना के बारे में पहली बार प्रधानमंत्री द्वारा बात करते वक्त ही इस एप की बात की गई । इसके माध्यम से आम जनता को पंचायत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात और ग्राम पंचायत में आए गए सभी योजनाओं के फंड्स के बारे मे सटीक जानकारी मिल जाएगी। इस प्रकार इस योजना को ऑनलाइन कर देने से इसका फायदा प्राप्त करना लोगों के लिए और आसान हो जाएगा। ई ग्राम स्वराज का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर ई ग्राम स्वराज एप सर्च करना होगा जिसके बाद आपको इसका ऑफिशल एप मिल जाएगा जिसे डाउनलोड करके आप पंचायत से जुड़ी हर बात ऑनलाइन सटीक सटीक जान पाएंगे।

ई ग्राम स्वराज में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ई ग्राम स्वराज पोर्टल (e Gram Swaraj Portal) ग्रामीण क्षेत्र और शहरों दोनों में रहने वाले लोगों के लिए काफी सुविधाजनक ऑनलाइन मोड है जिससे वह ऑनलाइन पंचायत से जुड़े रहते हैं। ई ग्राम स्वराज में लॉगिन करने की पद्धति काफी सरल है:-

STEP 1. सर्वप्रथम ई ग्राम स्वराज योजना के ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करें।

STEP 2. ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करने के बाद एक होम पेज खुल जाएगा जिसमें आपको एक लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा उस लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

STEP 3. लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा,  जिसमें आपसे पासवर्ड और आपका यूजर नेम पूछा जाएगा जिससे आपको भरना होगा।

STEP 4. उसी पेज में आपको एक कैप्चर कोड को भरने कहा जाएगा जिसे भरे बिना आप लॉगिन नहीं कर पाओगे।

STEP 5. पासवर्ड यूजर नेम और कैप्चर कोड को भरने के बाद नीचे आपको एक लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।

STEP 6. लॉगिन पर क्लिक करते ही एक नया पेज सामने आ जाएगा और आपका लॉगइन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा।

ई ग्राम स्वराज का विचार किसने दिया था?

ग्रामीण इलाकों में पंचायत के विकास के लिए और डिजिटलाइजेशन के लिए ई ग्राम स्वराज योजना काफी कार्यरत सिद्ध होने वाला है। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के शुभ अवसर पर देशभर के पंचायतों के मुख्या के साथ  संवाद करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ई ग्राम स्वराज योजना की बात रखी, जिसमें उन्होंने इस योजना से जुड़े सभी तत्वों को प्रस्तुत किया जिसके बाद उन्होंने ई ग्राम स्वराज के लिए E Gram Swaraj App भी लांच करवाया।

प्रधानमंत्री जी के इस विचार का समर्थन देशभर के पंचायत के मुखिया ने किया क्योंकि इस योजना के तहत पंचायत का विकास साफ नजर आ रहा था। इस योजना को ऑनलाइन मोड देने पर ज्यादा फोकस किया गया जिसके चलते लोग घर बैठे ही पंचायत के भुगतान ,आए गए बिल और अन्य बातों की जानकारी पा सकते हैं और अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि ट्रांसपेरेंसी को बढ़ाने में यह वेबसाइट और पोर्टल काफी मददगार रहेगा। इसका लाभ गांवों के साथ-साथ शहर में रहने वाले लोगों को भी होगा। इसके माध्यम से पंचायती राज संस्थानों में ई गवर्नेंस भी मजबूत बनेगी।

ई ग्राम स्वराज पोर्टर की विशेषताएं क्या है?

ई ग्राम स्वराज पोर्टल को लॉन्च करते हुए पंचायत के डिजिटलाइजेशन, पंचायत की गतिविधियों और अन्य चीजों को मद्देनजर रखा गया है। ई ग्राम स्वराज की कई विशेषताएं हैं जिसका फायदा आम जनता को मिलेगा। E Gram Swaraj Portal की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है:-

1. इस योजना को लांच करते वक्त ग्रामीण अंचलों और छोटे-छोटे गांव के डिजिटलाइजेशन की कामना की गई है।

2. इस योजना के तहत देश भर का कोई भी व्यक्ति ई ग्राम स्वराज में अपना अकाउंट बनवा सकता है और गांव के पंचायत से जुड़ी सारी जानकारी सटीक सटीक प्राप्त कर सकता है।

3. पंचायत में होने वाली छोटी-बड़ी गतिविधियों, बिल भुगतान और आए गए सभी फंड के बारे में  इस पोर्टर द्वारा जानकारी मिल जाती है।

4. ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से पंचायत में हो रही सभी गतिविधियों के रिपोर्टिंग की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ आने वाले सभी योजनाओं का स्कोर भी बढ़ेगा।

5. ई ग्राम स्वराज पोर्टल का app आसानी से अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं जिससे आपको काफी सुविधा होगी।

ई ग्राम स्वराज एप डाउनलोड कैसे करें?

ई ग्राम स्वराज योजना को लांच करने के बाद इस योजना का एक ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ E Gram Swaraj App को भी लांच किया गया। यह एप आप अपने फोन पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप नहीं जानते how to download e Gram Swaraj App तो इस ऐप को डाउनलोड करने का प्रोसेस को हम नीचे बता रहे हैं। ये कुछ इस प्रकार है:-

STEP 1. सबसे पहले उपयोगकर्ता अपने फोन में प्ले स्टोर ऐप को ओपन करें ।

STEP 2. प्ले स्टोर ऐप को ओपन करने पर एक पेज खुलेगा जिसमें आपको सामने कई ऐप्स नजर आएंगे जिसके सबसे ऊपर एक सर्च का ऑप्शन होगा आपको उस सर्च के ऑप्शन पर जाना है।

STEP 3. सर्च के ऑप्शन पर जाकर ई ग्राम स्वराज एप लिखें और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

STEP 4. इसके बाद सबसे ऊपर आपको एक ऐप दिखेगा जिसके बगल में एक इंस्टॉल का ऑप्शन होगा।

STEP 5. इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका ऐप डाउनलोडिंग प्रोसेस शुरू हो जाएगा। कुछ मिनट में आपका ऐप डाउनलोड हो जाएगा जिसके बाद आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैं ई ग्राम स्वराज बिल का भुगतान कैसे करूं?

प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए गए ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जाकर आसानी से ई- ग्राम स्वराज बिल का भुगतान कर सकते हैं, आइए हम स्टेप बाय स्टेप इसके प्रोसेस को समझाते हैं :-

सबसे पहले आपको e-Gram Swaraj portal की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करना होगा।

जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपका होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आपको ऑनलाइन ई ग्राम स्वराज बिल का भुगतान करने का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने बिल से जुड़ी कुछ जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका बिल का भुगतान हो जाएगा। इसके बाद आप वहीं से बिल‌ को चेक भी कर सकते हैं।

ई ग्राम स्वराज योजना का महत्व क्या है?

केंद्रीय सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (PRI) की शासन क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से ई ग्राम स्वराज योजना को चलाया गया, जिसका विजन है- “सबका साथ, सबका गांँव, सबका विकास”। यानी कि इस योजना के तहत हर छोटे से छोटे वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ई ग्राम स्वराज योजना का महत्व कुछ इस प्रकार है :-

हर वर्ग को एक करना :

केंद्रीय सरकार ने इस योजना को एक मुख्य उद्देश्य से चलाया है कि किसी कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार की किसी भी योजना से पीछे ना छूटे। इस योजना में सार्वभौमिक कवरेज तक पहुँचना, लैंगिक समानता के साथ-साथ प्रशिक्षण, प्रशिक्षण मॉड्यूल और सामग्री के साथ ही साथ सभी क्षमताओं का निर्माण करने के लिए डिजाइन किया गया है।

सामाजिक आर्थिक न्याय लाना :

इस योजना के तहत पंचायतों में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व बनाया जाएगा क्योंकि ये लोग जमीनी स्तर से जुड़े हुए लोग हैं। ऐसे में इन लोगों को बढ़ावा देने से सामाजिक न्याय व समुदाय का आर्थिक विकास होने के साथ-साथ उन्हें मजबूती पर मिलेगा। इस योजना को विशेष रुप से समानता तथा समावेशिता को बढ़ावा देने की लिए ही चलाया गया है।

बेहतर लोक सेवा की व्यवस्था करना :

पंचायती राज संस्थाओं को ई ग्राम स्वराज योजना के जरिए बेहतर लोक सेवा की व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है। इ गवर्नेंस के बढ़ते उपयोग से राष्ट्रीय योजनाओं में बेहतर सेवा वितरण और पारदर्शिता देखने को मिल रहा है।

PIR को विकसित करना :

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना से PIR के क्षमताओं को विकसित करना है। यह पर्याप्त रूप से मानव संसाधन और उसके बुनियादी ढांचे को राष्ट्रीय, राज्य और जिला के स्तर पर संस्थागत ढांचे को स्थापित करेगा जो हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाएगा।

Conclusion:

हम आशा करते हैं कि e Gram Swaraj Portal के इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ई ग्राम स्वराज योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। इस आर्टिकल में हमने ई ग्राम स्वराज योजना क्या है (e Gram Swaraj Yojana kya hai) से लेकर इसके लॉगइन प्रोसेस (e Gram Swaraj Yojana login process), इसके ऑफिशियल ऐप (e Gram Swaraj App), भुगतान और कई अन्य तथ्यों के बारे में पूरी जानकारी दी हैं। आप भी ई ग्राम स्वराज योजना से जुड़ कर इसका लाभ उठा सकते हैं।E Gram Swaraj Portal से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQs :

Q1. E Gram Swaraj Yojana के आने से क्या लाभ है?

Ans. E Gram Swaraj Yojana से जमीनी विवाद कम होने की बहुत बड़ी संभावना है। इसके अलावा इस योजना से लोगों द्वारा मनमाने तरीके से घर बनाने और अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा भी मिल पाएगा। इसके अलावा लोगों को लोन लेने में भी काफी आसानी होगी।

Q2. E Gram Swaraj App download कैसे किया जाता है?

Ans. E Gram Swaraj App download करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर एप्लीकेशन पर जाकर उसके सर्च बार में E Gram Swaraj App सर्च करें। इसके बाद आप देखेंगे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा E Gram Swaraj App आपके सामने होगा। अब इस एप्लीकेशन के लोगो के बगल में इंस्टॉल पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।

Q3. E Gram Swaraj App से कौन-कौन सी जानकारी मिल सकती है?

Ans. E Gram Swaraj App से पंचायत के विकास, उसके कामकाज और फंड आदि की जानकारी मिलती है।

Related Articles :