MahaDBT Scholarship क्या है?

MahaDBT Scholarship 2023 महाराष्ट्र सरकार का एक प्रसिद्ध ऑनलाइन स्कॉलरशिप पोर्टल है। यह राज्य सरकार के जरिए विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली लगभग 40 पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान करता है। महाराष्ट्र में रहने वाले छात्र महाडीबीटी पोर्टल के माध्यम से इन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें MahaDBT मूल पोर्टल पर पंजीकृत कराना होगा।

MahaDBT Scholarship मे आवेदन की वैधता कब तक है?

MahaDBT Scholarship 2023 के अंतर्गत नए शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए Register करनेवाले Applicant के लिए महाडीबीटी छात्रवृत्ति नवीनीकरण की विंडो जून 2023 तक खुली रहेगी। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 मे दिए महाडीबीटी छात्रवृत्ति के लिए पुन: आवेदन करनेवाले छात्रों के लिए भी जून 2023 तक Date बढ़ा दिया गया है। 2022-23 के लिए महाडीबीटी छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। नए पंजीकरण (नए आवेदन स्वीकृति) के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब जून 2023 रहेगी।

MahaDBT Scholarship के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

आवेदक स्कॉलरशिप के लिए, Aaple Sarka MahaDBT पोर्टल के जरिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। यह महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अपने नागरिकों को इस पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के उद्देश्य से चलाया गया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के बाद से किसी भी छात्रवृत्ति योजना के लिए आधार संख्या होना अनिवार्य है। How to fill MahaDBT scholarship form 2022-23 के बारे में यदि आप अभी तक नहीं जानते हैं तो नीचे हमने इसके पूरे प्रोसेस को बताया है। सरकार द्वारा डीबीटी पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए निम्न तरीके हैं:

Step 1: आवेदक को सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार की डीबीटी पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा।

Step 2: अब उस छात्रवृत्ति पर क्लिक करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हो – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति या फिर खुद को पंजीकृत करने के लिए नए आवेदक पंजीकरण पर क्लिक करना आवश्यक हैं।

Step 3: आवश्यक जानकारी प्रदान कीजिए और पंजीकरण पूरा करें।

Step 4: पंजीकरण को पूरा किए जाने के लिए आवेदकों को अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सत्यापित करना आवश्यक है। ईमेल सत्यापन ओटीपी के जरिए होगी। मोबाइल नंबर का Verification भी otp के जरिए ही होगा।

Step 5: पंजीकृत हो जाने के बाद, पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर ले।

Step 6: सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद, आधार संख्या की जानकारी प्रदान करके आगे बढ़ें।

Step 7: आवेदकों को अपने आधार नंबर को प्रमाणित कराना आवश्यक है। इसकी दो प्रक्रिया मौजूद हैं-

 1. ओटीपी – यदि आवेदक का मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत है, तो वे प्रमाणीकरण के लिए ओटीपी का Option चुन सकते हैं।

 2. बायोमेट्रिक – अगर मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत नहीं है, तो वे बायोमेट्रिक के जरिए भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Step 8: आधार संख्या दर्ज करें और Send Otp बटन पर क्लिक करें। सिस्टम आधार संख्या के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजता है। ओटीपी दर्ज करके ओके बटन पर क्लिक कर दें। सफल ओटीपी सत्यापन के बाद, यूआईडीएआई से प्राप्त आवेदक विवरण मे व्यक्तिगत विवरण, पते के विवरण, बैंक विवरण आदि में Automatically भर जाएगी।

Step 9: अब आवेदक उस पर सूचीबद्ध उपलब्ध छात्रवृत्ति के डैशबोर्ड को देख सकते हैं।

Step 10: अब उस छात्रवृत्ति का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हो या फिर एक नया आवेदन शुरू करने के लिए Apply बटन पर क्लिक करें।

Step 11: सभी आवश्यक जानकारी भर करके प्रोफ़ाइल को पूरा करें।

Step 12: प्रोफ़ाइल अपडेट हो जाने के बाद, आवेदक सभी योजनाओं के अनुभाग में जा सकते हैं, और महाडीबीटी पोर्टल में विभागों के तहत आवेदन करने के लिए छात्रवृत्ति को खोज कर सकते हैं।

Step 13: सुझाव के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की एक सूची दिखाई देगी। आवेदन करने के लिए वहाँ छात्रवृत्ति का चयन कीजिए।

Step 14: एक आवेदन पत्र का box दिखाई देगा। सभी आवश्यक विवरण भरें और सभी सहायक दस्तावेज अपलोड कर दीजिए।

Step 15: अंत में, आवेदन को Submit करें और Print out रख लें।

यहां हमने इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए MahaDBT Scholarship apply online के सभी स्टेप्स आपके साथ शेयर किए हैं। इसके जरिए आप आसानी से इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं। आइए MahaDBT Scholarship 2023 के अंतर्गत इससे जुड़ी और भी जानकारी प्राप्त करते हैं।

MahaDBT स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन कौन से हैं?

यदि आप MahaDBT Scholarship प्राप्त करना चाहते हैं तो MahaDBT Scholarship important documents की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। छात्रों को आवेदन के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए-

 • मूल निवास – प्रमाण पत्र।

 • आय का प्रमाण पत्र।

 • HSC और SSC का प्रमाण पत्र।

 • आधार कार्ड या फिर आधार नामांकन पर्ची।

 • शुल्क रसीद

 • कॉलेज बोनाफाइड सर्टिफिकेट सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए।

 • जाति प्रमाण-पत्र

 • सीएपी आवंटन पत्र (छात्रवृत्ति क्लेम करने के लिए )

 • छात्रावास प्रमाण पत्र (optional)

MahaDBT छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?

महाडीबीटी स्कॉलरशिप के द्वारा विभिन्न विभागों के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप दी जाती है, जिसकी पात्रता, मानदंड इस प्रकार हैं –

• सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति। इस स्कॉलरशिप के जरिए स्टूडेंट्स को रखरखाव भत्ता, शिक्षा शुल्क एवं ट्यूशन फीस,आदि के तौर पर कई प्रकार की सहायता राशि दिए जाते हैं।

पात्रता: वार्षिक आय INR 2.5 लाख से कम या उसके बराबर होनी चाहिए। छात्र अनुसूचित जाति से संबंधित होने चाहिए। छात्र का महाराष्ट्र का निवासी होना भी आवश्यक हैं। छात्र का मैट्रिक उत्तीर्ण होना भी आवश्यक हैं।

• राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट छात्रवृत्ति।

पात्रता : छात्र को अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना आवश्यक हैं। छात्रवृत्ति के लिए आय की कोई सीमा नहीं है, केवल छात्रों को कक्षा 11वीं या 12वीं में पास होना चाहिए, और छात्रों को कक्षा 10वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त हों।

• विकलांग व्यक्तियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति।

पात्रता: विकलांग छात्र आवेदन कर सकते है यदि उनके अंक 40% से हो साथ ही महाराष्ट्र के निवासी भी हो। छात्रों की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में पढाई भी जारी हो। उम्मीदवार के असफल हो जाने यार छोड़ दिए जाने पर छात्रवृत्ति भी रद्द हो जायेगी।

• तकनीकी क्षेत्र में दी जाने वाली छात्रवृत्ति।

महाराष्ट्र का तकनीकी शिक्षा निदेशालय उन छात्रों के लिए 2 प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान करते है, जो इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, वास्तुकला आदि जैसी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत, उन छात्रों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वे बिना शिक्षा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना की पात्रता मानदंड का विवरण निम्न है:-

• राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज शिक्षण शुल्क शिष्यवृति योजना।

पात्रता: इसके लिए आवेदक का एक भारतीय होना आवश्यक है, और साथ ही उन्हें महाराष्ट्र राज्य का अधिवास होना भी जरूरी हैं। आवेदक का किसी संस्थान में बोनाफाइड पत्र भी मौजूद हो। परिवार से केवल 2 बच्चों को ही इस योजना का लाभ उठाने की अनुमति है, जिसमें परिवार की कुल वार्षिक आय INR 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम 50% की उपस्थिति भी जरूरी है।

• डॉ. पंजाबराव देशमुख निर्वाह भत्ता योजना।

पात्रता: इसके लिए महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक है। साथी मान्यता प्राप्त संस्थान से बोनाफाइड छात्र का सर्टिफिकेट भी हो। आवेदक छात्रवृत्ति का आवेदन करते समय अन्य छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले सकते हैं।

पात्रता: परिवार की कुल वार्षिक आय INR 8 लाख से अधिक भी नहीं होनी चाहिए। पिछले सेमेस्टर में भी न्यूनतम 50% की भी उपस्थिति आवश्यक है। इसके अलावा पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान, उम्मीदवार के पास दो या अधिक वर्षों का अंतर भी नहीं होना चाहिए।

• मैरिट छात्रों के लिए छात्रवृत्ति।

पात्रता: इस छात्रवृत्ति के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं। छात्रों के पास डीएचई स्वीकृत पत्र भी होना चाहिए। महाराष्ट्र से बाहर पढ़ने वाले महाराष्ट्रीयन छात्र भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

• एकलव्य छात्रवृत्ति।

पात्रता: इस छात्रवृत्ति के लिए, छात्रों को कानून, वाणिज्य और कला के डिग्री पाठ्यक्रमों में कम से कम 60% अंकों के साथ और विज्ञान में कम से कम 70% अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय भी INR 75000 से अधिक नहीं होनी चाहिए, इसके अलावा आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का निवासी भी होना चाहिए। लाभार्थी अंशकालिक या पूर्णकालिक नौकरी भी नहीं कर सकते हैं।

• राज्य सरकार ओपन मेरिट स्कॉलरशिप।

पात्रता: इसके लिए आवेदक का महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक हैं। आवेदक को 12वीं कक्षा में कम से कम 60% तक अंक भी प्राप्त करना आवश्यक हैं, यह स्कॉलरशिप खासकर उन छात्रों के लिए है जिन्होंने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और लॉ कोर्स में दाखिला लिया हो।

MahaDBT Scholarship की अधिक जानकारी के लिए संपर्क और हेल्पलाइन नंबर क्या है?

राज्य के लाभार्थी छात्र महाडीबीटी छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए 022-49150800 पर दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

MahaDBT छात्रवृत्ति के लिए बनाए गए नियम क्या हैं?

निर्धारण वर्ष 2021-22 में MahaDBT छात्रवृत्ति में किसी भी योजना को पुन: लागू करने के लिए 2019-20, 2020-21 के पूर्व किए जाने वाले आवेदन का विस्थापित होना आवश्यक हैं।

Note: 2020-21 में यदि आपका आवेदन जांच के अधीन है या वापस भेज दिए गए हो तो आप निर्धारण वर्ष के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Conclusion:

हम उम्मीद करते हैं कि आपको MahaDBT scholarship 2023 का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमने इस आर्टिकल में MahaDBT scholarship की संपूर्ण जानकारी साझा की है, जिसमें MahaDBT Scholarship 2023 -Dates, Eligibility, Application Form आदि से संबंधित सभी जानकारियां मौजूद हैं। इसके साथ ही हमने MahaDBT Scholarship 2023 online registration करने की पूरी प्रक्रिया को भी बताया है जिसके माध्यम से आप घर बैठे इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर इससे लाभ उठा सकते हैं। MahaDBT Scholarship 2023 की यह जानकारी अगर आपको पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस योजना के बारे में पता चल सके और वह भी इसका लाभ उठा सकें। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ ताकि आपको सभी जानकारी और अपडेट मिलते रहें। इसके अलावा अगर आप किसी और योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे और भी आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं।

FAQs- Frequently Asked Questions

Q1. MahaDBT Scholarship 2023 के तहत एक परिवार से कितने छात्र-छात्रा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?

Ans. MahaDBT Scholarship 2023 के तहत एक परिवार से सिर्फ दो विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Q2. MahaDBT Scholarship 2023 में किस प्रकार स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है?

Ans. MahaDBT Scholarship 2023 के तहत विद्यार्थियों की श्रेणी एवं समुदाय के आधार पर अलग-अलग तरह की स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है।

Q3. महाराष्ट्र में किस वर्ग के छात्र MahaDBT Scholarship 2023 का लाभ उठा सकते हैं?

Ans. MahaDBT Scholarship 2023 का लाभ वही विद्यार्थी उठा सकते हैं जो महाराष्ट्र राज्य के एसएससी ओबीसी वर्ग के छात्र की श्रेणी में आते हैं।