Kalia Yojana Kya Hai ? | List of Kalia Beneficiary (2023)

जनता की आर्थिक मदद के लिए सरकार अक्सर नई नई योजनाएं लाती है, जिसमें हर राज्य की सरकार की भी अलग-अलग योजनाएं होती हैं। आज हम बात कर रहे हैं उड़ीसा सरकार द्वारा लाई गई कालिया योजना के बारे में। यदि आप Kalia scheme in Hindi के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको बताने वाले हैं इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी जिसके पढ़ने के बाद आपको इससे जुड़ी सभी नई जानकारी प्राप्त हो जाएगी। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां बताए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें, जो आपको आगे मालूम होगा। यहां हमने kalia Yojana List New Registration के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई है।

कालिया योजना क्या है? (What is KALIA Yojana ?)

उड़ीसा के मुख्यमंत्री द्वारा 21 December 2018 को‌ कालिया योजना (Kalia Yojana) को लागू किया गया था। बता दें कि सरकार ने किसानों की दुर्दशा को देखते हुए मुख्य रूप से किसानों के लिए इस योजना का शुरुआत किया। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्यमंत्री का उद्देश्य अपने प्रदेश में कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास करना और गरीबी को कम करना था। इस योजना के लिए सरकार ने इन 3 से 4 वर्षों में करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

Odisha Kalia Yojana के तहत राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक जैसे इनपुट को खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा किसान उस सहयोग राशि का प्रयोग अपने श्रम और अन्य निवेश के लिए भी कर सकेगा।

कालिया योजना से जुड़ने के क्या लाभ हैं ?

उड़ीसा Kalia Yojana एक किसान सहायक योजना है, जो किसानों को बहुत से लाभ प्रदान करती है। उड़ीसा सरकार ने अपने राज्य में छोटे किसानों और भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को वित्तीय सहायता देने के लिए ही इस मुहिम को चलाया। इस योजना से जुड़कर आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे :-

• खेती हेतु सहायता –

किसानों को खेती करने के लिए बीज, कीटनाशक, उर्वरक और इनपुट खरीदने में या फिर अन्य निवेशकों के लिए कहीं और ना जाना पड़ता है। ऐसे में सरकार ने उनकी सहायता के लिए इस योजना को चलाया है जिसके तहत हर परिवार को 5 सत्र में ₹25,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा प्रति सीजन उन्हें 5,000 रु. के तौर पर राशि भी दी जाएगी।

• आजीविका सहायता –

कालिया योजना किसानों के कृषि से जुड़े गतिविधियों को पूरा करने के लिए लाया गया है, ऐसे में हर भूमिहीन किसी परिवारों को 12,500 रु. आजीविका चलाने के लिए वित्तीय सहायता दी जा जाएगी। आजीविका सहायता के जरिए किसानों को मिनी-परत इकाई, छोटी बकरी पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती इत्यादि करना आसान बना दिया। कालिया योजना के आजीविका सहायता का लाभ मुख्य रूप से SC/ST के किसानों को दिया जाएगा।

• कमजोर किसानों के लिए सहायता –

भूमिहीन या कमजोर किसान की जीविका को ध्यान में रखते हुए उन्हें सक्षम बनाने के लिए सरकार प्रतिवर्ष हर परिवार को ₹10,000 आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा जो खेतिहर मजदूर जो बुढ़े व आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर है, उन्हें इस योजना के जरिए सहायता राशि पहुंचाया जाएगा।

• किसानों के लिए जीवन बीमा –

Udisa Kalia Yojana के अंतर्गत किसानों को हर साल ₹330 का प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस का सहायता भी मिलेगा। जो किसान 18 से 50 साल की आयु में आते हैं, उनके लिए बचत बैंक खाताधारक का बीमा कवर दिया जाएगा। सरकार जीवन बीमा के तहत किसानों को किसी प्रकार से दुर्घटना होने पर 2 लाख रुपये सहायता मिलेगा। इसके लिए प्रीमियम राशि का भुगतान खुद उड़ीसा सरकार करेगी।

• फसली ऋण से छुटकारा –

उड़ीसा सरकार अपने राज्य में गरीबी को कम करने के लिए छोटे किसानों और जरूरतमंद मजदूरों को ब्याज से छुटकारा दिलाएगी। यानी कि ऐसे लोग बिना ब्याज के फसल लोन प्राप्त कर पाएंगे। छोटे किसान परिवारों को 0% ब्याज पर ₹50,000 तक का फसली ऋण दिया जाएगा।

कालिया योजना की विशेषताएं क्या है ?

कालिया योजना 2023 (Kalia Yojana 2023) की निम्नलिखित विशेषताएं हैं :-

  • ‌कालिया योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किस्त के रूप में कुल ₹25,000 दिए जाएंगे।
  • ‌साथ ही प्रत्येक किस्त के तहत किसानों को सहारा देने के लिए ₹5000 भी मिलेंगे।
  • ‌जो किसान भूमिहीन हैं उन लोगों को सालाना 12,500 रुपये दिए जाएंगे।
  • ‌सबसे अच्छी बात धनराशि सीधा किसानों के बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाएगी।
  • ‌खास बात तो यह है इसमें 2 लाख का जीवन कवरेज बीमा पॉलिसी भी केवल ₹330 के प्रीमियम भुगतान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ‌साथ ही केवल ₹12 के प्रीमियम पर ही लाभार्थियों को अचानक होने वाले दुर्घटनाओं के लिए ₹2 लाख का कवरेज भी मिलेगा।

मैं कालिया योजना से कैसे जुड़ सकता हूं?

कालिया योजना से जुड़ने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने पड़ेंगे। इसकी आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :-

STEP 1 : ‌सबसे पहले आपको Udisa Kalia Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://kaliaportal.odisha.gov.in/ पर जाना होगा।

STEP 2 : ‌इसके बाद होम पेज पर आपको नए आवेदन के लिए “Online Grievance Application Form” लिंक पर क्लिक करना होगा।

STEP 3 : ‌फिर आपके सामने एक new page खुल कर आएगा, वहीं Proceed बटन पर क्लिक करके आप “yes”बटन को दबाएं।

STEP 4 : ‌इसके बाद आवेदक को अपना आधार नंबर देना होगा, साथ ही apply form open करने के लिए ‘show’ बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 5 : ‌आखरी में आवेदक personal details, bank details, किसानों के विवरण, family details डाल कर फॉर्म जमा करने के लिए documents upload के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Visit website for more info – KALIA PORTAL

कालिया योजना से जुड़ने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

कालिया योजना से जुड़ने के लिए आवेदक में निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है :-

  • आप एक किसान हो
  • ‌आपका आधार कार्ड और एक पहचान पत्र
  • ‌अपने निवास का पता प्रमाण पत्र
  • ‌आवेदक के पास अपना बैंक खाता
  • ‌राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है
  • ‌आवेदक बीपीएल श्रेणी में आता हो
  • ‌आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • ‌पासपोर्ट साइज फोटो

कालिया योजना के लिए कौन पात्र नहीं हैं?

ऐसे लोग जो कालिया योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, वो कुछ इस प्रकार है –

  • ‌कर भुगतान करने वाले किसान
  • ‌गवर्मेंट जॉब में पीसीयू विभाग से जुड़ा किसान
  • ‌बड़े किसान या फिर जो किसान ना हो
  • ‌जो बीपीएल श्रेणी में नहीं आता हो

कालिया योजना लिस्ट कैसे देखें?

Kalia Yojana List 2022-23 को ऑनलाइन देखने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आइए अब हम Kalia Yojana list new registration की पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए step by step इसके प्रोसेस को समझते हैं :-

STEP 1 : ‌सबसे पहले आपको Kalia Yojana list देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://kalia.odisha.gov.in/ या kalia.co.in पर जाएं।

‌उसके बाद होम मेनु में मौजूद ‘Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें।

STEP 2 : ‌इसके बाद एक नया पेज खुल कर सामने आएगा जहां आपको Block/ ULB ओर G.P. (Gram Panchayt) के नाम का select करना होगा। ‌उसके बाद View बटन पर क्लिक करें।

STEP 3 : ‌इसके बाद आपको PDF का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने Kalia Yojana beneficiary list 2022 खुल जाएगा।

कालिया योजना राशि कैसे चेक करें?

‌Kalia Yojana राशि को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर उपर के सारे प्रोसेस को फॉलो करते हुए जब Kalia Yojana beneficiary list 2022 पर पहुंच जाएंगे, तो आप वहां अपना नाम डालें

Visit website for more info – KALIA PORTAL

‌अगर उस लिस्ट में आपका नाम होगा तो वहीं दिख जाएगा और यहीं से आप अपना राशि भी चेक कर सकते हैं।

मैं अपने कालिया योजना 2 चरण की जांच कैसे करूं?

अगर आप KALIA Yojana के दूसरे चरण की जांच करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने पड़ेंगे :-

STEP 1 : ‌Kalia Yojana final list की आधिकारिक वेबसाइट http://kalia.odisha.gov.in/ या kalia.co.in पर जाएं।

STEP 2 : ‌होमपेज के मेनू उपलब्ध ‘Beneficiary List‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।

STEP 3 : ‌आपकी home स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, यहाँ Block/ ULB ओर G.P. (Gram Panchayt) के नाम select करें, फिर View बटन पर क्लिक करें।

STEP 4 :‌ View बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Kalia Yojana के तहत Small and Marginal farmers ओर Landless agricultural labourers लिस्ट की PDF file दिखाई देगी। वहां से आप चाहे तो पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

STEP 5 :‌ वहां से आप लिस्ट में अपने कालिया योजना 2 चरण की जांच के लिए अपनी Kalia Yojana ID, नाम, पता डालकर देख सकते हैं।

Visit website for more info – KALIA PORTAL

कालिया योजना के लिए क्या प्रावधान है?

उड़ीसा सरकार द्वारा चलाए जाने वाले Udisha Kalia Yojana के कुछ प्रावधान निर्धारित किए गए हैं, जो निम्नलिखित हैं :-

  • खेती करने वाले किसानों के लिए प्रावधान –

इस योजना के तहत सरकार ने खेती करने वाले किसानों के लिए यह प्रावधान निर्धारित किए हैं कि प्रत्येक किसान परिवार को सहायता के रूप में ₹10,000 प्रदान किए जाएंगे। साथ ही 5 फसली सत्रों हेतु खरीफ और रबी फसल के मौसम आने पर प्रत्येक किसान परिवार को ₹5000 अलग से भी दिया जाएगा। इसके अलावा वह ₹50,000 तक के फसल ऋण ब्याज से भी आजाद होंगे।

  • भूमिहीन किसानों की लिए प्रावधान –

कालिया योजना के अंतर्गत भूमिहीन किसानों के लिए प्रावधान किया गया है कि भूमिहीन खेतिहर परिवारों को मछली पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन जैसे कृषि सहायक गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता के रूप में ₹12,500 सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

  • बुजुर्गों के लिए प्रावधान –

प्रदेश के बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए यह प्रावधान किया गया है कि जो लोग कोई भी काम करने में या फिर खेती करने में शारीरिक रूप से कमजोर हैं उन परिवारों को प्रत्येक साल ₹10,000 आर्थिक सहायता के लिए दिए जाएंगे।

  • खेतिहर और भूमिहीन किसानों के लिए बीमा का प्रावधान –

उड़ीसा सरकार ने कालिया योजना के तहत यह सबसे अच्छा प्रावधान बनाया कि हर किसान परिवार के लिए जीवन बीमा का कवरेज की व्यवस्था की है। यानी कि जो किसान इस योजना से जुड़े हैं उनको ₹2 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा और साथ ही लाखों परिवार के लिए ₹2 लाख का अलग से व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज भी दिया जाएगा।

Conclusion :

हम उम्मीद करते हैं कि आज के इस आर्टिकल कालिया योजना 2023 (kalia Yojana 2023) के अंतर्गत आप ने इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल कर लिया होगा। यहां हमने इस योजना से संबंधित सभी जानकारी जैसे kalia Yojana kya hai, kalia Yojana new list, KALIA Portal और कालिया योजना की विशेषताएं भी बताई है। kalia Yojana List New Registration से संबंधित जो जानकारी हमने यहां उपलब्ध करवाई है, इसके अंतर्गत आप आसानी से लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

FAQs :

Q1. कालिया योजना का लाभ कौन उठा सकता हैं?

Ans. कालिया योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसान ही उठा सकते हैं।

Q2. कालिया योजना की eKYC कहां से करें?

Ans. इस योजना की eKYC इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।

Q3. Kalia Yojana का पूरा नाम क्या है?

Ans. Kalia Yojana का पूरा नाम Krishak Assistance for Livelihood and Income Augmentation Yojana है।