What is WordPress and how does it work?

September 14, 2023

Nitesh

WordPress क्या होता है और कैसे काम करता है ?

WordPress  एक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (Content Managment System) है आज के समय में वेबसाइट (Website) बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट (product) है। 

 जब भी कोई वेबसाइट बनाई जाती है तो सबसे पहले यह देखा जाता है की वेबसाइट (website) को किस सी एम् एस (CMS) पर बनाया जाय।  

इसके अतिरिक्त अन्य cms  में ओपेनकार्ट (Open Cart), मजेंटो (Magento) और जूमला (Joomla) भी काफी प्रसिद्ध  हैं।  और इन पर भी आप वेबसाइट (website) बना सकते हैं। 

WordPress की शुरुआत 27 मई 2003 में मैट मुलेनवेग (Matt Mullenweg) तथा लिटिल माइक (Little Mike) ने अमेरिका में की थी प्रथम वर्ष में ही  wordpress  पर 2000 से ज्यादा ब्लॉग और वेबसाइट सक्रिय हो गयी थी आप इसकी सफलता का अंदाजा इससे लगा सकतें हैं की पूरी दुनिया में इसके 60 मिलियन (6 करोड़ ) से ज्यादा यूजर (User) हैं और इसमें भी सन 2018 की रिपोर्ट अनुसार जो टॉप की 10 मिलियन (1 करोड़ ) वेबसाइट हैं उनमे से करीब 30 प्रतिशत  वर्डप्रेस (वर्डप्रेस) cms ही इस्तेमाल करती हैं 

WordPress एक मुफ्त (Free) ओपन सोर्स (Open source) है तथा ये PHP  एवं Mysql  पर आधारित है इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है 

WordPress का इस्तेमाल मुख्य रूप से ब्लॉग बनाने में , ई-कॉमर्स (E-Commerce) वेबसाइट बनाने में , फोरम साइट बनाने में होता है यह बाकी की तुलना में सरल तथा यूजर फ्रेंडली (User friendly) है। 

WordPress के साथ आप ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं?

आजकल हर कोई ऑनलाइन (Online) पैसे कमाना चाहता है परन्तु कोई भी एक दम से कभी नहीं  बताएगा की आप आसानी से ऑनलाइन (online) पैसे कैसे कमा सकते हैं असल में ये इतना आसान भी नहीं है आपको हमेशा अपडेट (Update) रहना पड़ता है और मेहनत भी बहुत  करनी पड़ती है wordpress  से कैसे आप पैसे कमा सकते हैं आइये जानते  हैं 

1- ब्लॉगिंग (Blogging)- आज के समय में सबसे आसान तरीका है ब्लॉगिंग (blogging) के द्वारा पैसा कमाना। अगर आपको लिखने का शौक है तो आप  ब्लॉग बनाये उस पर गूगल (Google) द्वारा विज्ञापन दिखा कर पैसे कमाए।  इन सबमें आपकी मदद करता है वर्डप्रेस। 

आप कहीं से भी डोमेन तथा होस्टिंग (Domain and Hosting) लेकर wordpress पर अपना ब्लॉग मुफ्त में बना लें , आपको पैसा केवल डोमेन तथा होस्टिंग (Domain and Hosting) का ही देना होगा। 

ब्लॉग में अच्छे लेख (articles) लिखें जब 3 -4  माह में अच्छा ट्रैफिक (traffic) अर्थात पढ़ने वालों की संख्या आने लगे तब गूगल एडसेन्स (google adsense) पर अप्लाई करें।  अगर गूगल (google) अप्रूवल देता है तो वह अपने विज्ञापन (advertisment) उस पर दिखायेगा और उसके बदले आपको पैसे भी देगा। 

2 – ई-कॉमर्स (e-commerce) वेबसाइट – WordPress पर आप आसानी से ई-कॉमर्स (e-commerce) वेबसाइट सकते है और अपना तथा दूसरो का सामान बेच सकते हैं  इसके अलावा आप एफिलिएट मार्केटिंग (affiliate marketing) या ड्रॉपशिपिंग (dropshipping) की वेबसाइट बना कर पैसे कमा सकते हैं जो की वर्डप्रेस पर सबसे आसान है। 

     
WordPress और ई-कॉमर्स (e-commerce)  के बारे में  और अधिक जानकारी आपको आगे के ब्लॉग्स (blogs) में मिलती रहेगी , आप हमसे जुड़ें , सब्सक्राइब करें , हम आपको ऑनलाइन दुनिया की ख़बरों से अपडेट रखेंगे।

Related Articles:

WordPress Per Website Kaise Banaye?

What Is Blog Writing And How To Start It?

GeneratePress Theme review in Hindi

Astra Theme Review in Hindi


About the author

Pretium lorem primis senectus habitasse lectus donec ultricies tortor adipiscing fusce morbi volutpat pellentesque consectetur risus molestie curae malesuada. Dignissim lacus convallis massa mauris enim mattis magnis senectus montes mollis phasellus.