Vineeta Singh Net Worth

टीवी के जाने-माने शो शार्क टैंक इंडिया में विनीता सिंह अपनी पहचान बना चुकी हैं, जो शुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर भी हैं। उनका माइंडसेट और डिसीजन मेकिंग पावर इतना स्ट्रॉन्ग है कि आज वह बहुत बड़ी बिजनेस वुमन भी बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, विनीता सिंह ने अपनी मेहनत और संघर्ष से काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके साथ ही इसके पीछे उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज उनकी खुद की इच्छा शक्ति थी। इनकी कंपनी शुगर कॉस्मेटिक इन दिनों टॉप पर है और शानदार बिजनेस मेंटेन कर रही है। इसके पीछे विनीता सिंह ने भरपूर मेहनत की है, जिसका रिजल्ट आज हमारे सामने है। इनके प्रोडक्ट्स इतने शानदार और बेहतरीन होते हैं कि इनके प्रोडक्ट्स की तुलना विदेशी कंपनियों से भी की जा सकती है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर हो रहा होगा कि इतनी बड़ी कंपनी को चलाने वाली विनीता सिंह नेटवर्थ (vineeta singh net worth) कितना है, तो जरा इंतजार कीजिए क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपके हर डाउट्स को क्लियर करने वाले हैं। आज हम बात करने वाले हैं विनीता सिंह का जीवन परिचय (vineeta singh ka jivan parichay) के बारे में, जिसके अंतर्गत विनीता सिंह के शुरुआती जीवन से लेकर उनका जन्म, शिक्षा, परिवार, शादीशुदा जिंदगी, नेटवर्थ और उपलब्धियों के बारे में हम बात करने वाले हैं।

विनीता सिंह का जन्म (Vineeta Singh Birth) :

साल 1983 में विनीता सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था। शुरुआत से वह अपने ननिहाल में रहती हुई आ रही हैं। जब उनकी लगभग 4 साल की उम्र थी, तब वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थीं। वहां से उनके माता-पिता ने अपना काम दिल्ली से करना शुरू कर दिया था। वर्तमान में उनकी आयु 40 साल है। आज विनीता सिंह सफल बिजनेस वुमंस में से एक हैं। उन्होंने अपने लाइफ में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। विनीता सिंह कहती हैं कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। यदि उनके अंदर उत्साह और जज्बा है कुछ करने का, तो वह अपना नाम खुद ही बना सकती हैं।

विनीता सिंह का परिवार (Vineeta Singh Family) :

विनीता सिंह काफी अच्छे परिवार से बिलॉन्ग करती है। विनीता सिंह की पारिवारिक स्थिति अच्छी थी, इसलिए उन्होंने अपनी शिक्षा सही समय पर और अच्छी तरीके से कंप्लीट की। इनके पिता जी का नाम तेज सिंह है, जो एम्स में साइंटिस्ट थे। इसके अलावा इनकी मां पीएचडी होल्डर रह चुकी हैं। विनीता सिंह का जन्म एक संपन्न परिवार में होने के कारण उन्हें और लोगों की तुलना में काफी कम सैक्रिफाइस करने पड़े। इसके बावजूद विनीता सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और अंत में सफल भी हुईं।

विनीता सिंह की शिक्षा (Vineeta Singh Education) :

विनीता सिंह ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू की और इसके बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की। ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया। एमबीए कंप्लीट करने के बाद विनीता सिंह ने मुंबई की जानी-मानी कंपनी में निदेशक के तौर पर भी काम किया। इस कंपनी का नाम Quetzal Online Private Limited था। उन्होंने इस कंपनी में 5 साल तक लगातार काम किया। आईटीसी लिमिटेड में भी उन्होंने काम किया और उसी दौरान आर्ट्स की पढ़ाई भी की। गर्मियों के विनीता सिंह ड्यूश बैंक में इंटर्नशिप भी कर रखी है। साल 2012 में फैब बैग के सह-संस्थापक के रूप में काम किया। इसके बाद साल 2015 से शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ बन गई और इस क्षेत्र में काम करने लगी।

विनीता सिंह का करियर (Vineeta Singh Career) :

विनीता सिंह का करियर स्टार्टिंग से काफी ब्राइट रहा है लेकिन इन्होंने कम संघर्षों का सामना नहीं किया। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद विनीता सिंह के पास कई नौकरियों के ऑफर थे। यहां तक कि उन्हें एक करोड़ रुपए की नौकरी का भी ऑफर आया था लेकिन उन्होंने इन्हें रिजेक्ट कर दिया। 23 साल की उम्र में ही विनीता सिंह मुंबई चली गई, जिसे कारण उनके माता-पिता भी उनसे नाराज हो गए थे लेकिन विनीता सिंह बचपन से ही कुछ ऐसा करना चाहती थी जो उन्हें सबके बीच पॉपुलर बना सके।

हालांकि शुगर कॉस्मेटिक के पहले विनीता सिंह ने कई बिजनेस किया लेकिन वह उसमें विफल रहीं पर उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2015 में उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की और देखते ही देखते यह एक बहुत बड़ी ब्रांडेड कंपनी बन गई। ऑल ओवर इंडिया में शुगर कॉस्मेटिक के लगभग 130 से अधिक ऐसे शहर हैं, जहां इनके आउटलेट्स खुल चुके हैं।

विनीता सिंह नेटवर्थ (Vineeta Singh Net Worth) :

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक जैसी नामी कंपनी की सीईओ हैं। इसका मतलब स्वाभाविक सी बात है कि वह एक बहुत बड़ी कंपनी चला रही हैं। अब बात करें विनीता सिंह नेटवर्थ (vineeta singh net worth) की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि हर महीने विनीता सिंह लगभग 7 करोड़ से 8 करोड़ रुपए कमाती हैं। विनीता सिंह की कंपनी शुगर कॉस्मेटिक का टर्नओवर वर्तमान समय में सलाना 300 करोड़ से भी अधिक है। विनीता सिंह नेटवर्थ (vineeta singh net worth) की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 660 करोड़ रुपए है। इसके अलावा विनीता सिंह एक बहुत बड़ी इन्वेस्टर भी हैं, जो कई स्टार्टअप कंपनियों में इन्वेस्ट करती हैं। इससे भी वह एक बहुत अच्छी कमाई कर लेती हैं।

विनीता सिंह की शादीशुदा जिंदगी (Vineeta Singh Married Life) :

विनीता सिंह अपने कॉलेज में एमबीए के दौरान कौशिक मुखर्जी से मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और साल 2011 में कौशिक मुखर्जी के साथ उन्होंने शादी कर ली। आज कौशिक मुखर्जी शुगर कॉस्मेटिक में प्रेसिडेंट और सीईओ भी हैं। विनीता सिंह और कौशिक मुखर्जी दोनों की तस्वीरें आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। वे दोनों काफी अच्छे लगते हैं और उनकी जोड़ी भी काफी सराही जाती है।

विनीता सिंह की उपलब्धियां (Vineeta Singh Honours) :

जैसा कि आप सभी जानते हैं विनीता सिंह आज एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं और उनका नाम बड़े बिजनेस वुमन की सूची में भी आता है। अपने शिक्षा और करियर के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। आइए जानते हैं इसके बारे में –

  • कॉमरेड्स मैराथन एसोसिएशन की तरफ से विनीता सिंह को अप और डाउन 89 किलोमीटर के अलावा कॉमरेड्स बैक टू बैक 89 किलोमीटर को पूरा करने का मौका मिला। साल 2012 और 2013 में विनीता सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च अल्ट्रा मैराथन को पूरा किया और बैक टू बैक पदक भी हासिल किया।
  • मद्रास आईआईटी के द्वारा आयोजित किए गए बैडमिंटन टूर्नामेंट में विनीता सिंह ने एक बार नहीं बल्कि दो बार स्वर्ण पदक अपने नाम हासिल किया। इसके अलावा उन्हें दो रजत पदक भी प्राप्त हुए हैं।
  • इकोनामिक टाइम्स ने 40 लोगों की सूची में साल 2020 में विनीता सिंह को भी चुना गया और युवा बिजनेस वुमन के तौर पर अवार्ड दिया गया।
  • इसके अलावा साल 2021 में सबसे ताकतवर बिजनेस महिला वूमेन का अवॉर्ड भी विनीता सिंह के पास है।

Conclusion :

हम उम्मीद करते हैं कि आज के इस आर्टिकल विनीता सिंह का जीवन परिचय (vineeta singh ka jivan parichay) में इनके बारे में सभी जानकारी प्राप्त किया होगा। विनीता सिंह आज एक जानी-मानी बिजनेस वूमेन हैं, जो आज हर महिला के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आपको विनीता सिंह का जीवन परिचय (vineeta singh ka jivan parichay) से क्या-क्या सीखने को मिली, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। जैसे कि आपने जाना विनीता सिंह की कंपनी आज बहुत बड़ी और नामी कंपनी बन चुकी है। ऐसे में हर कोई विनीता सिंह नेटवर्थ (vineeta singh net worth) के बारे में जानना चाहते हैं। यहां हमने विनीता सिंह के शुरुआती जीवन से लेकर उनकी शिक्षा, परिवार, शादीशुदा जिंदगी और करियर के साथ-साथ विनीता सिंह नेटवर्थ (vineeta singh net worth) का भी जिक्र किया है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि आपको आज की यह जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें विनीता सिंह के बारे में पता चल सके।