Rohit Sharma Net Worth and Biography (2023)

भारतीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में भी इन्हें जाना जाता है। लोग इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 के ओपनर बल्लेबाज के तौर पर भी जानते हैं। अब तक के इंडियन क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं जिन्होंने वनडे मैच में 2 दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है‌। यदि आप रोहित शर्मा के जीवन परिचय से परिचित नहीं हैं तो यूं समझिए कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको रोहित शर्मा से जुड़े हर एक बात बताने वाले हैं, जिससे आपकी हर कंफ्यूजन दूर हो गई जाएगी। अगर आप जानना चाहते हैं रोहित शर्मा नेटवर्थ के बारे में तो बने रहें इस आर्टिकल में अंत तक। यहां हम रोहित शर्मा का जीवन परिचय (Rohit Sharma ka jivan Parichay) के अंतर्गत Rohit Sharma के शुरुआती जीवन से लेकर Rohit Sharma education, career, married life, Rohit Sharma IPL match, Rohit Sharma net worth आदि से जुड़ी हर एक जानकारी देने वाले हैं।

रोहित शर्मा का जन्म (Rohit Sharma Birth):

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। इनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा और माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है। इनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में बंसोड़ नाम के स्थान में हुआ था।

रोहित शर्मा का प्रारंभिक जीवन (Rohit Sharma Early Life):

रोहित शर्मा बचपन से ही काफी होनहार और क्रिकेट के प्रति दीवाने रहे हैं। यह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। रोहित शर्मा का प्रारंभिक जीवन काफी कष्टमय था। इनके पिता घर में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। इनके परिवार की आजीविका चलाने के लिए इनके पिता को काफी मेहनत करनी पड़ती थी। इनके पिता ट्रांसपोर्ट फर्म हाउस में काम करते थे। रोहित शर्मा के भाई का नाम विशाल शर्मा है। क्रिकेट के प्रति इनके लगाव को देख कर चाचा ने रोहित शर्मा को क्रिकेट कैंप में भर्ती करवाया। रोहित शुरुआत से ही इतने प्रतिभावान थे कि इनके कोच दिनेश लाड ने इन्हें स्कॉलरशिप भी दिलवाई और स्कूल में भी बदलवा दिया। इसके बाद से ही इनका क्रिकेट करियर शुरू हुआ।

रोहित शर्मा की शिक्षा (Rohit Sharma Education):

रोहित शर्मा ने अपने प्रारंभिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की, जो कि महाराष्ट्र में है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के आवर लेडी ऑफ वेलांकन्नी हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई की। इन्होंने इसके बाद क्रिकेट के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पण कर दिया और आगे की पढ़ाई कंटिन्यू नहीं की। रोहित शर्मा ने भले ही अपनी पढ़ाई को कंटिन्यू नहीं रखा लेकिन इसके बावजूद आज रोहित शर्मा नेटवर्थ (Rohit Sharma net worth) बहुत अधिक है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

रोहित शर्मा का वैवाहिक जीवन (Rohit Sharma Married Life):

रोहित शर्मा शादीशुदा हैं। इनकी पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। रोहित शर्मा साल 13 दिसंबर 2015 में रितिका के साथ शादी के बंधन में बंध गए। रितिका सजदेह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने कई स्पोर्ट्स कंपनियों में भी मैनेजर के तौर पर काम किया है।

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर (Rohit Sharma Cricket Career):

रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर को गेंदबाज के रूप में शुरू किया था लेकिन उनकी बैटिंग प्रतिभा देखकर उन्हें बैटिंग करने का चांस भी मिलने लगा। स्कूल में मैच के दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा से मैच में शतक लगा दिया जिसके बाद इनके करियर को बूस्ट मिला। साल 2005 में देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ रोहित शर्मा को चुना गया, जिसमें उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र के लिए खेला। हालांकि उस मैच में रोहित शर्मा कुछ शानदार नहीं कर पाए लेकिन फिर उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ खेलते हुए इन्होंने 142 रन की पारी खेला। इसके बाद यह लगातार सुर्खियों में आने लगे।

साल 2006 में रोहित शर्मा ने इंडिया ए की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला। इसमें उन्हें रणजी ट्रॉफी प्राप्त हुआ। साल 2014 में इन्हें मुंबई रणजी टीम का कप्तान बनने का मौका मिला। इसके बाद भारत और आयरलैंड के साथ होने वाले मुकाबले में भारत की तरफ से इनका चयन हुआ। सितंबर 2007 में टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए और शानदार जीत प्राप्त की। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच के दौरान पाकिस्तान और भारत के मुकाबले में रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन दिखाई दिया। हालांकि बीच में कई नए खिलाड़ी भी आने लगे, जिसके कारण रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली लेकिन इसके बाद इन्हें कई नए मौके मिले और इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा नेटवर्थ (Rohit Sharma Net Worth):

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर भले ही शुरुआत में बहुत अच्छा नहीं था लेकिन आज वह बड़े क्रिकेटर बन चुके हैं। ऐसे में स्वाभाविक सी बात है कि उनकी कमाई भी काफी अच्छी है। सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि कई तरह के एडवर्टाइजमेंट से भी उन्हें पैसे मिलते हैं। आइए जानते हैं रोहित शर्मा नेटवर्थ (Rohit Sharma net worth) के बारे में, जिसमें हम आपको बताएंगे कि रोहित शर्मा की कमाई के बारे में पूरी डिटेल से।

बात करें साल 2023 की तो इस साल रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 26 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपए के मुताबिक वह 214 करोड़ रुपए के मालिक हैं। रोहित शर्मा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के अलावा आईपीएल से भी बहुत अच्छी कमाई करते हैं। इन्हीं सब कारणों से रोहित शर्मा नेटवर्थ (Rohit Sharma net worth) आज बहुत अधिक है। यदि वह किसी कंपनी या प्रोडक्ट के लिए एडवर्टाइजमेंट करते हैं तो उसके लिए भी उन्हें वह मोटी फीस वसूल करते हैं।

रोहित शर्मा की उपलब्धियां (Rohit Sharma Honours):

साल 2015 में रोहित शर्मा को भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वनडे में दो दोहरे शतक लगाने के लिए रोहित शर्मा को साल 2013 और 2014 में सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजी करने वाला क्रिकेटर भी घोषित किया‌। यह घोषणा ESPN ने स्वयं की थी। इतना ही नहीं इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले T20 में रोहित शर्मा को शतक के लिए भी सर्वश्रेष्ठ T20 बल्लेबाजी करने वाले क्रिकेटर का नाम दिया गया। यह सम्मान साल 2015 में उन्हें मिला था।

रोहित शर्मा आईपीएल मैच (Rohit Sharma IPL Match):

जैसा कि हमने आपको बताया रोहित शर्मा नेटवर्थ (Rohit Sharma net worth) के बारे में, जिसमें कमाई का एक बहुत बड़ा स्रोत उनका आईपीएल मैच खेलना है। आइए जानते हैं उनके आईपीएल मैच और करियर के बारे। आईपीएल के जाने-माने खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का नाम बड़े शान से लिया जाता है। साल 2013 से आईपीएल टीम मुंबई इंडियन के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा जाने जाते हैं। जब यह मुंबई इंडियन के लिए कप्तानी कर रहे थे तब टीम को चार बार चैंपियनशिप का खिताब भी मिल चुका है। साल 2007 से रोहित शर्मा आईपीएल टीम से जुड़े। अबकी बार मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ में रोहित शर्मा को खरीदा है। रोहित शर्मा साल 2020 में आईपीएल खेलने के लिए दुबई भी जा चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा दो महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाया है।

Rohit Sharma IPL Career Graph Till Now

YEARMATCHESRUNSHIGH SCOREAVGSR100s50s
Total2275879109*30.3129.89140
2022142684819.14120.1800
2021133816329.3127.4201
2020123328027.66127.6903
2019154056728.92128.5702
2018142869423.83133.0202
2017173336723.78121.9703
20161448985*44.45132.8805
20151648298*34.42144.7403
20141539059*30129.1303
20131953879*38.42131.5404
201217433109*30.92126.613
2011163728733.81125.2503
2010164047328.85133.7703
2009163625227.84114.9201
20081340476*36.72147.9804
Rohit Sharma IPL Career

Conclusion :

हम उम्मीद करते हैं कि रोहित शर्मा का जीवन परिचय (Rohit Sharma ka jivan parichay) के अंतर्गत आपने रोहित शर्मा से संबंधित हर जानकारी को प्राप्त किया। यहां हमने रोहित शर्मा से जुड़ी सभी जानकारी आपके सामने रखी है। यहां हमने रोहित शर्मा के शुरुआती जीवन से लेकर Rohit Sharma education, Rohit Sharma cricket career और Rohit Sharma net worth आदि से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई है। अगर आपको आज की जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह भी क्रिकेट के फील्ड में शानदार क्रिकेटर रोहित शर्मा के बारे में जान सकें। ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारे अन्य ब्लॉग्स भी पढ़ सकते हैं जिसमें हमने कई नामी और महान हस्तियों के विषय में चर्चा की है।

FAQs

Q1. रोहित शर्मा सलाना कितने रुपए कमाते हैं?

Ans. रोहित शर्मा सालाना 48 करोड़ रुपए कमाते हैं।

Q2. 2023 में रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?

Ans. 2023 में रोहित शर्मा की नेटवर्थ 26 मिलियन डॉलर है।

Q3. रोहित शर्मा की पत्नी का नाम क्या है?

Ans. रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है।

KL Rahul Net Worth and Biography