TikTok Business Model(Hindi)

How to earn money by TikTok business model? TikTok business model से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं ?

Online business ideas in Hindi में आज हम तेजी से उभरते हुए वीडियो मेकिंग एप्प  TikTok business Model के बारे में जानेंगे।  पिछले दो सालों  में इस एप्लीकेशन ने धूम मचा रखी है।  आजकल हर कोई अपने टैलेंट को TikTok  पर online  दिखा कर खुश हो रहा है। कभी कभी ये सुनने को मिलता है की बहुत से ऐसे भी योग्य और टैलेंटेड लोग हैं जो TikTok से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं परन्तु यह सच नहीं है , TikTok  से आप एक ब्लॉग या youtube पर वीडियो बना कर जैसे Adsense से पैसे कमाते हैं वैसे नहीं कमा सकते हैं क्योंकि TikTok  ने अभी अपने को  मोनेटाइज (monetize ) नहीं किया है इसपर पैसे कमाने के दूसरे तरीके हैं जो की आर्टिकल में आगे बताया जायेगा।

TikTok business Model के बारे में जानने से पहले हमें यह जानना जरुरी है की TikTok की शुरुआत  कहाँ और कैसे हुई तथा कैसे इतनी जल्दी यह इतना प्रसिद्ध अप्लीकेशन बन गया।

TikTok online का शुरुआती सफर (Starting of TikTok online  business )

TikTok एक  ios और android एप्लीकेशन है जिसे वर्ष 2017 में चीन (china ) की कंपनी ByteDance ने लांच किया। TikTok  के पहले  ByteDance  ने एक chinese version में अप्प्लॉकेशन लांच की थी जिसका नाम है Douyin . यह भी TikTok  की ही तरह है परन्तु चीन में एक लोकल App की तरह काम करता है और यह chinese भाषा में है।  TikTok  और Douyin  दोनों ही lip sync , comedy और talent वीडियो के लिए एक तरीके से ही काम करते हैं। 

असल में TikTok  एक प्रकार से Douyin  का इंटरनेशनल वर्जन है। चीन  में सेंसरशिप प्रतिबन्ध काफी कठोर हैं इसलिए Douyin  केवल chinese सर्वर पर काम करता है जबकि TikTok  हर देश में उसके सर्वर से काम करता है। 


वर्ष 2016 करीब 200 दिनों की मेहनत के बाद  ByteDance ने Douyin  को बनाया और लांच किया।  एक साल के भीतर ही Douyin  ने करीब 100 मिलियन यूजर और  1 बिलियन views पुरे कर लिए जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड था। 


इस कामयाबी को देखते हुए ByteDance ने 2017 सितम्बर (september) में इंटरनेशनल मार्किट के लिए TikTok को online लांच किया।  जनवरी 2018 में TikTok online की दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप्प बन गया।

How much is TikTok online worth? TikTok  की आज की तारीख में क्या वैल्यू है ?

TikTok business की आज के समय में मतलब 2019 में  कीमत करीब 75 बिलियन डॉलर है यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है , सितम्बर 2017 में लॉन्च हुई कंपनी TikTok  ने पूरी दुनिया के बाजार पर बहुत तेजी से कब्ज़ा किया यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Facebook की कीमत आज के समय करीब 500 बिलियन है जबकि apple कंपनी की कीमत करीब 950 बिलियन के करीब आंकी गयी है।

Who is the CEO of Tik Tok?

TikTok app बनाने वाली कंपनी का नाम Bytedance है यह एक Chinese कंपनी है और इसकी स्थापना सन 2012 में टेक्नोलॉजी एंट्रेप्रेनुएर (Tech Entreprenuer ) Yiming Zhang ने की थी।  ByteDance ऐसे ही app बनाने के लिए मशहूर है।

कंपनी से सबसे मशहूर एप्लीकेशन Douyin है जिसका इंटरनेशनल वर्जन TikTok है। 

How much is musical.ly worth?

दो पुराने दोस्त Alex Zhu और Luyu Yang  , जो की software engineer भी थे ने musical.ly को चीन के शंघाई (Shanghai ) शहर में बनाया परन्तु इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। 

Musical.ly बनाने से पहले ये दोनों दोस्त एक educational social network (पढ़ाई सम्बन्धी सोशल एप्प ) पर काम कर रहे थे करीब 6 महीने की मेहनत और इन्वेस्टर से मिले पैसे लगाकर इन्होने एक educational social app विकसित (develop) किया परन्तु वह चला नहीं , मतलब लोगों के बिच में ज्यादा फेमस नहीं हो पाया।  पैसे तो इन्वेस्टर के लग चुके थे और Alex Zhu और Luyu Yang और इनकी टीम ने बहुत मेहनत भी की  थी अंतः ये निर्णय लिया गया की जो थोड़े बचे हुए पैसे हैं उनसे कुछ और बनाया जाए और फोकस मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment Industry) पर किया जाए। 


Musical.ly बनाने का मुख्या आईडिया ये था की एक ऐसा एप्प या प्लेटफॉर्म  बनाया जाए जिससे शार्ट म्यूजिक और वीडियो  (short music and video ) को सोशल मीडिया (social media) पर डाला जा सके।  

Musical.ly की टीम ने जब इस पर काम स्टार्ट किया तब लोगों को शार्ट वीडियो का इतना क्रेज नहीं था टीम का मुख्या फोकस इस पर था की हर कोई  आसानी से शार्ट वीडियो के साथ म्यूजिक (music) को जोड़ सके।  म्यूजिक और वीडियो के मेल से  लोगों के मनोरंजन और इंट्रेस्ट (entertainment and intrest) दोनों में जबरदस्त उछाल आया और ये आईडिया हिट हो गया 

ByteDance ने musical.ly को 9 November 2017 को करीब 1 बिलियन में ख़रीदा।  

9 नवंबर 2017 में ByteDance  ने तेजी से प्रसिद्ध हुए म्यूजिक एप्प (music app) musical.ly को लिया।  musical.ly को खरीदने के लिए ByteDance  ने करीब 1 बिलियन डॉलर खर्च किये , यह शंघाई शहर आधारित म्यूजिकल सोशल मीडिया कंपनी थी जिसका एक ऑफिस Santa Monica , California, USA  में भी था।

छोटे बच्चों को टारगेट मान कर musical.ly app  ख़रीदा गया था। क्योंकि बच्चों में यह काफी लोकप्रिय और पसंद किया जाने वाला एप्प था।

How does TikTok make money? TikTok पैसे कैसे कमाता है ?

चूँकि TikTok अभी youtube और google की तरह monetize नहीं है इसलिए इस पर आपको वीडियो डालने पर advertisement के द्वारा कोई पेमेंट नहीं दी जाती है, जैसे youtube पर आपके वीडियो पर ads दिखतें हैं इसी प्रकार अगर आपका ब्लॉग google adsense approved है तो वहां पर भी ads दिखते हैं जिससे आपको विज्ञापन की कुछ कमाई प्राप्त होती है।  TikTok  में ऐसा नहीं है परन्तु इस पर काम चल रहा है हो सकता है भविष्य में हो सकता है कोई अच्छा प्लान कंपनी ले कर आये।

अब आपसोचोगे की तो फायदा क्या वीडियो बनाने और इतनी मेहनत करने से जब कुछ कमाई होगी ही नहीं यह तो निश्चित है की अगर कमाई न हो तो केवल नाम से काम तो नहीं चलेगा क्योंकि वीडियोस बनाने में काफी समय (time ) लोग (manpower ) और खर्चा (money ) भी लगता है।

अभी Tiktok business smileys और sticker  बेच कर पैसा कमाता है जो की अभी के इसके कस्टमर बेस की तुलना में बहुत ही कम है। 

आइये जानते हैं की अगर आप TikTok सेलेब्रटी हैं तो कैसे पैसे कमा सकते हैं और वो अच्छी खासी मात्रा में।

1 – अगर आप TikTok सेलेब्रटी हैं तो आप brand endorsement कर सकते हैं मतलब ब्रांड्स (brands) को अपने वीडियो में शामिल करें और  बदले में आप ब्रांड से कुछ Fee चार्ज कर सकते हैं।

2 – दूसरे उभरते हुए TikTok  यूजर के नाम का shout out  कर सकते हैं और इसके लिए भी आप उससे कुछ चार्ज कर सकते हैं।

3 – अपने शहर के लोकल और नामी दुकानवालों से संपर्क कर उनका प्रचार अपने वीडियो में कर सकते हैं।

4 – आप अपने खुद का  सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं और उसका प्रचार tiktok  पर आसानी से कर सकते हैं।

5 – दूसरे seller  का product भी आप बेच कर कुछ कमीशन कमा सकते हैं।



Conclusion-:

इस तरह से आप अपने मनोरंजन के साथ साथ TikTok  के माध्यम से पैसे भी कमा सकते हैं।  हो सकता है आपकी काबिलियत और परफॉरमेंस को देखकर  कोई आपको किसी फिल्म या tv सीरियल में काम करने का मौका दे दे। अभी जहाँ तक मेरा अनुभव है लोग कॉमेडी , हंसने , हंसाने वाले वीडियो देखना और अपने यार दोस्तों को फॉरवर्ड करना ज्यादा पसंद करते हैं। फिर देर किस बात की है तुरंत अपना मोबाइल उठाइये और फटाफट TikTok डाउनलोड कर के वीडियो बनाना शुरू केर दीजिये 

Also Read:

Cafe Coffee Day Business Model, Success Story, and Some amazing facts