How to grow your business with Facebook advertising?

June 20, 2022

Nitesh

Facebook (फेसबुक) पर अपने व्यापार (business ) का प्रचार प्रसार (advertisement) कैसे कर सकते हैं?

फेसबुक (facebook) सोशल मीडिया की लाइफ लाइन (life line) है | आज के समय में हम बिना facebook के सोशल मीडिया की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं | दुनिया के सभी देशो में फेसबुक का  इस्तेमाल करने वाले लोग हैं और औसतन हर व्यक्ति 2-2.5 घंटे फेसबुक पर व्यतीत करता है | परन्तु कभी अपने सोचा है की आप फेसबुक को मुफ्त में इस्तेमाल करते  हो तो ये कम्पनी पैसा कहाँ से कमाती है | Facebook  advertising एक सशक्त माध्यम है सभी तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने का।  पूरी दुनिया में करीब 2.32 बिलियन (1 बिलियन=1 अरब) लोग फेसबुक पर एक्टिव है जो की इसकी सबसे बड़ी ताकत है |  नेटवर्किंग (networking) और मार्केटिंग (marketing) का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है | आइये जानते है की फेसबुक से कमाई कैसे होती है |

Facebook advertising से  कैसे पैसे कमाता है?                     

जैसा की ऊपर बताया की facebook दुनिया की सोशल नेटवर्किंग का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है | अगर आप बिजनेसमैन (businessman) है, सेलेब्रेटी (celebraty) या सर्विस प्रोवाइडर हैं तो आप पैसे खर्च करके अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रचार-प्रसार (facebook advertising) फेसबुक  पर कर सकते है या इसकी पेड (paid) सर्विस का इस्तेमाल अपने बजट के अनुसार कर सकते है | ये पेड (paid) सर्विस फेसबुक की आय का प्रमुख साधन है | अपने बजट अनुसार आप काम या ज्यादा पैसों की सर्विस ले सकते है | ज्यादातर ग्लैमर दुनिया से जुड़े लोग paid service का इस्तेमाल करते हैं | अगर आपके फॉलोवर ज्यादा हैं, आपको पसन्द (like) करने वाले ज्यादा हैं तो निश्चित रूप से आपकी मार्केट वैल्यू (market value) ज्यादा है |

अगर आप मार्केट में नया प्रोडक्ट launch करना चाहते है तो फेसबुक (facebook advertising) से बढ़िया प्लेटफार्म आपको नहीं मिलेगा | अगर आप मुफ्त (free) सर्विस में अपने प्रोडक्ट का प्रचार करना चाहते  है तो आपके विज्ञापन की पहुँच आप से जुड़े निश्चित (limited) लोगों तक होती है परन्तु पेड सर्विस (paid service) में फेसबुक आपको अवसर देता है की आप जिस स्थान,जिस प्रोफेशन, वर्ग या विशेष लोगों तक अपने प्रचार को पहुँचाना चाहते हैं और टारगेट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं |

Facebook advertising सर्विस से facebook इतने पैसे कमाता है की आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं | फेसबुक ने वर्ष 2018 में करीब 40 बिलियन डॉलर कमाया जिसमे 90% से ऊपर केवल विज्ञापन एवं प्रचार (advertising) से कमाया है |

फेसबुक से पैसे कैसे कमाए जा सकते है?HOW TO EARN MONEY THROUGH FACEBOOK?

फेसबुक सोशल मीडिया का सबसे सशक्त माध्यम है | आप फेसबुक से दो तरीके से अपने व्यापार, अपने व्यक्तित्व, या सर्विस का प्रचार कर बढ़िया पैसे कमा सकते हो | इसके दो तरीके हैं –

(1) बिना पैसे खर्च किये प्रचार करना  (Advertisement without investment)-

अगर आप फेसबुक पर ज्यादा एक्टिव हैं तरह-तरह के अर्टिकल तथा जानकारी शेयर करते है तो धीरे-धीरे आपके फ्रेंडलिस्ट में बढ़ोतरी होती जाएगी | इस समय आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस के नाम पर पेज (page) और ग्रुप (group) बना कर उस पर अपने प्रोडक्ट या सर्विस को रेगुलर अपडेट करते रहे तो धीरे-धीरे लोगो की प्रतिक्रिया मिलने लगेगी तथा आपका समय खर्च होगा पैसा नहीं |

(2) पैसा खर्च करके फेसबुक पर प्रचार –

अपने बिज़नेस के प्रचार के लिए अगर आप फेसबुक कि पेड सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो google के सर्च बार में businessfacebook.com डाले तथा अपने फेसबुक की प्रोफाइल की आई डी (id) और पासवर्ड से लॉग इन करे |

–बिज़नेस प्रोफाइल (Business profile) से आप फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर paid advertisement कर सकते हैं |

–यहाँ पर आपको अपने ऐड (add) का एक कैम्पेन बनाना होगा |

–कैम्पेन का बजट आप अपने हिसाब से प्रतिदिन कितना खर्च करना चाहते हैं और कितने दिन चलाना चाहते       हैं सेट कर सकते है (मिनिमम अमाउंट से प्रतिदिन का बजट थोड़ा ऊपर ही रखें )|

–अपने टारगेट कस्टमर को उसकी लोकेशन, काम करने की जगह, उम्र, पसन्द आदि तरीको से चुन सकते हैं |

–एक या दो दिन प्रचार चलाने के बाद अगर संतोषजनक परिणाम न निकले तो अपना कैम्पेन बंद कर दूसरा कुछ बदलाव के साथ स्टार्ट कर सकते हैं |

 इन तरीको से सोशल मीडिया और Facebook advertising का इस्तेमाल अपने व्यवसाय या व्यक्तित्व (personality) को बढ़ाने में किया जा सकता हैं | यह एक ऐसी दोधारी तलवार है जो संयम व समझदारी से प्रयोग करने पर लाभ देती है परन्तु नासमझी और अधीर होकर प्रयोग करने पर बहुत नुकसान भी पहुँचा सकती है |

Online Selling – How To Start It From Scratch?

Read Related article

About the author

Pretium lorem primis senectus habitasse lectus donec ultricies tortor adipiscing fusce morbi volutpat pellentesque consectetur risus molestie curae malesuada. Dignissim lacus convallis massa mauris enim mattis magnis senectus montes mollis phasellus.