OMG 2 Controversy and Release Date : कहानी, ट्रेलर, कास्ट, कंट्रोवर्सी

अक्षय कुमार एक बार फिर एक नई फिल्म OMG की रीमेक OMG 2 लेकर आ रहे हैं। 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म OMG ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। 11 साल बाद OMG 2 आ रही है, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ कुछ उभरते हुए सितारे भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म को “A Certificate” भी दिया गया है। यदि आप OMG 2 controversy aur kab release hogi के बारे में जानना चाहते हैं तो बनें रहें आर्टिकल के अंत तक।

OMG 2 Movie Release Date

“Oh My God 2” फिल्म में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्दे, वायकॉम 18 और Jio स्टूडियो OMG 2 को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अमित राय द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे द्वारा Oh My God 2 का निर्माण किया गया है। इस फिल्म की रिलीजिंग डेट को शुक्रवार की सुबह अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस फिल्म की पोस्टर के साथ पोस्ट किया है जिसमें फिल्म की रिलीजिंग डेट 11 अगस्त 2023 बताई गई है।

OMG 2 में रिलीज हुए ये गानें :

OMG 2 भारत में सेक्श एजुकेशन के बैकड्रॉप के खिलाफ बनाई गई है। इस फिल्म के पोस्टर को पोस्ट करके उसके नीचे कैप्शन ” करे ना करे शिव करे सो होए” लिखा गया था इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में अक्टूबर 2021 से शुरू की गई थी। इस फिल्म का पहला गाना का नाम “ऊंची ऊंची वादी” है। बुधवार को इस फिल्म का दूसरा गाना जिसका शीर्षक “हर हर महादेव” रिलीज किया गया जिसके कोरियोग्राफर गणेश आचार्य है। इस गाने में अक्षय कुमार ने शिव तांडव नृत्य किया है।

OMG 2 Controversy में काटे गए हैं 20 सीन्स :

सिनेमा घर में इस फिल्म को रिलीज करने से पहले पिछले महीने OMG 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन में रिव्यू के लिए भेजा गया था। जिसमें से उन्हें 20 सींस से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। OMG 2 controversy, दरअसल यह फिल्म पूरी तरह से सेक्स एजुकेशन पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार को भगवान शिव का किरदार निभाते हुए देखा गया है। जिस तरह से आदि पुरुष के समय थोड़ी हलचल मची थी उस तरह दोबारा ना हो इसलिए अब अक्षय कुमार को भगवान शिव की जगह शिव के दूत या शिवभक्त के रुप में इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

Related Articles: