NFT Kya Hai?| NFT Meaning in Hindi (2023)

नमस्कार दोस्तों! आपका बेहद स्वागत है हमारे आज के इस आर्टिकल में, जिसके माध्यम से आप NFT kya hai के बारे में जानेंगे। सबसे पहले बता दें कि NFT का पूरा नाम Non Fungible Token है। यह आज की डिजिटल दुनिया का एक ऐसा माध्यम है, जहां से लोग पैसे कमा सकते हैं, अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं और अपनी कला को दूसरों के सामने प्रदर्शित कर सकते हैं। अगर आप nft meaning in hindi के बारे में नहीं जानते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। NFT kya hai, NFT meaning in Hindi, NFT का काम क्या होता है जैसी सभी जानकारियां इस आर्टिकल में मौजूद हैं, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

NFT (Non fungible token)

NFT meaning in Hindi के बारे में बता दें कि NFT का पूरा नाम नन फंजीबल टोकन (Non fungible token) होता है। NFT को क्रिप्टोग्राफिक टोकन भी कह सकते हैं। इसमें लोग इन्वेस्ट भी कर सकते हैं और कमाई भी कर सकते हैं। एनएफटी का सीधा-साधा उदाहरण ब्लॉकचेन पर एक डिजिटल ऑब्जेक्ट के स्वामित्व का पंजीकरण करना है।

एनएफटी क्या होता है? (NFT kya hota hai?)

जैसा कि ऊपर आपने NFT meaning in Hindi के बारे में जाना, अब हम बात करने वाले हैं NFT kya hai? के बारे में। अन्य क्रिप्टो करेंसी या बिटकॉइन जैसे ही एनएफटी भी एक क्रिप्टो टोकन है। वैल्यू को जनरेट करने वाले एनएफटी भी एक यूनीक टोकन्स या डिजिटल असेट्स है। डिजिटल आर्ट्, गेम्स, म्यूजिक, फिल्म जैसी डिजिटल संपत्ति और किसी भी कलेक्शन में NFT मिल सकता है। इसका हर एक टोकन अपने आप में ही यूनिक होता है। एनएफटी का होना इस बात को साबित करता है कि उसके पास कुछ यूनिक या एंटीक डिजिटल आर्ट हैं।

एनएफटी कैसे काम करता है? (NFT kaise kam karta hai?)

यदि अब भी आपके मन में NFT kya hai से जुड़ी कुछ कंफ्यूजन रह गई है, तो बता दें कि NFT का उपयोग डिजिटल असेट्स के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल ऐसी चीज में किया जाता है, जो दुनिया भर में एकदम अलग होते हैं। इससे उनकी विशिष्टता तथा कीमत साबित हो जाती है। आज की दुनिया में और डिजिटल जमाने में किसी भी पोस्टर, पेंटिंग, ऑडियो और वीडियो को आसानी से सामान्य चीजों की तरह एनएफटी के जरिए खरीदा और बेचा जा सकता है, जिसके बदले आपको एनएफटी यानी एक टोकन मिलता है जिसे डिजिटल टोकन कहते हैं।

आज के इस नए दौर में इस टोकन को आप एक नीलामी के रूप में रख सकते हैं। कोई भी आर्ट्वर्क या कोई भी ऐसी दूसरी चीज जो दुनिया में दूसरी ना बनी हो उसे NFT करके पैसे कमाया जा सकता है। NFT ब्लॉकचेन के माध्यम से सुरक्षित है और इसमें अकाउंट बनाना बिल्कुल निशुल्क है।

एनएफटी मार्केटप्लेस क्या है? (NFT marketplace kya hai?)

NFT kya hai के बारे में बता दें कि कई सारे क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंजों द्वारा भारत में मार्केटप्लेस लॉन्च किया गया है। हाल ही में Wazir x ने भारत में पहला मार्केटप्लेस लॉन्च किया है। इस लांच के द्वारा भारत के रचनाकारों को नीलामी के लिए डिजिटल संपति रखने और रॉयल्टी कमाने की अनुमति देगा। NFT को विनिमय नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक आर्ट पीस होता है।

एनएफटी गेमिंग की दुनिया में एक अहम भूमिका निभाता है। किसी भी कैरेक्टर्स या संपत्ति का उपयोग नहीं किया जा सकता जिसे पहले से खरीदा नहीं गया हो। अगर कोई इंसान वर्चुअल रेस ट्रक खरीद चुका है तो अन्य कोई भी प्लेयर उसे बिना पैसे दिए उपयोग नहीं कर सकता है।

उदाहरण के लिए यदि कोई भी किसी आर्ट को बनाता है तो उसे इसकी वेबसाइट पर डाल सकता है और जिसे भी आर्ट पसंद आता है वह उसको उचित दाम लगाकर खरीद लेता है लेकिन फिर भी उस आर्ट के ऑनर सिर्फ आप ही कहलाते हैं यदि वह किसी और को बेचा जाएगा तो उसमें से भी कुछ प्रतिशत आपको मिलेगा।

डिजिटल टोकन क्या है? (Digital token kya hai?)

आजकल डिजिटल दुनिया में लोग ऑनलाइन काम करना काफी पसंद करने लगे हैं। NFT यानी नन फंजिबल टोकन (NFT meaning in hindi) एक प्रकार का डेटा या डिजिटल संपत्ति है, जो ब्लॉकचेन में रिकॉर्ड होता रहता है। यह किसी भी चीज को जैसे पेंटिंग, वीडियो, चित्र, ऑडियो, मीम, कार्ड्स म्यूजिक एल्बम आदि असाइन किया जाता है। कोई भी इंसान अपने क्रिएटिव स्किल द्वारा एनएफटी के जरिए मोनेटाइज करके बेच सकता है। जून 2017 में क्रिप्टो पंक्स द्वारा पहला नन फंजीबल टोकन (NFT) बनाया गया।

क्या एनएफटी एक अच्छा निवेश है? (Is NFT a good investment?)

NFT में लोग निवेश करते हैं, जिससे उन्हें काफी फायदा होता है। बिटकॉइन के जरिए लोग इसमें निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें लोगों को एक टोकन दिया जाता है, जिसे वह एनएफटी का नाम देते हैं। भारत में यह कांसेप्ट एकदम नया है। भारत में इसे निवेश करने के लिए तथा लांच करने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंज पहली भारतीय कंपनी बनने जा रही है, जिसका नाम Dazzle दिया गया है। यह आपके लिए अच्छा निवेश साबित हो सकता है।

एनएफटी का एक उदाहरण क्या है? (What is an example of NFT?)

पिछले कई दिनों से एनएफटी ने लोगों को अपनी और आकर्षित किया है। हाल ही में एक 10 सेकंड की वीडियो क्लिप पर करीब 66 लाख डॉलर मतलब 48.44 करोड़ रुपए में बिकी। इस वीडियो क्लिप को मियामी के आर्ट कलेक्टर ने खरीदा है, जिनका नाम पाब्लो रोड्रिगूज फ्रेले है। किंग्स ऑफ लिओन पहला एल्बम है, जिसे डिजिटल आर्ट में शामिल किया गया। यह एनएफटी का एक अच्छा उदाहरण है।

एनएफटी में निवेश कैसे करें? (How to invest in NFT?)

ऐसे कई लोग हैं, जो ऑनलाइन निवेश करना पसंद करते हैं। इनके लिए एनएफटी एक अच्छा माध्यम हो सकता है। आज के समय में लोग लेनदेन के लिए एथेरियम नेटवर्क को अच्छा मानते हैं। एनएफटी में निवेश करने के लिए एथेरियम की जरूरत पड़ती है।

बाजार में ऐसे कई सारे एनएफटी हैं जैसे opensea, rarible, superRare, foundatio जो काफी लाभदायक साबित होते हैं। जिस बाजार को आप पसंद करते हैं, उसमें पंजीकरण की प्रक्रिया शामिल होती है। बाजारों में एनएफटी खरीदने के लिए नीलामी प्रणाली स्थापित की जाती है। अपनी मर्जी से NFT में अपनी बोली लगा सकते हैं। निश्चित बोली लगने के बाद लेनदेन की प्रक्रिया संपन्न होती है और आवश्यक राशि वालेट से डेबिट हो जाती है।

FAQs-Frequently Asked Questions:

Q1. NFT का पूरा नाम क्या है?

Ans. NFT का पूरा नाम नन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token) है।

Q2. एनएफटी (NFT) क्या होता है?

Ans. एनएफटी (NFT) एक ऐसा माध्यम है, जहां लोग निवेश कर सकते हैं और अपने द्वारा बनाए गए चीजों को बेच या खरीद सकते हैं।

Q3. क्या एनएफटी में निवेश करना लाभदायक होगा? Is invest in NFT is beneficial?

Ans. हां, एनएफटी में निवेश करना लाभदायक होगा, यदि आप उसके बारे में संपूर्ण जानकारी रखते हैं।

Q4. भारत में एनएफटी कैसे काम कर रहा है? ( How work NFT in India?)

Ans. आज के समय में जब लोग डिजिटलीकरण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, तो भारत में एनएफटी भी डिजिटल रूप में काम करता जा रहा है।

Q5. एनएफटी में निवेश कैसे किया जा सकता है?

Ans. एनएफटी में लोग अपने द्वारा बनाए गए आर्ट को एक वेबसाइट में डालते हैं और जो लोग उसे पसंद करते हैं, उसे उचित मूल्य देकर खरीद लेते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion) :

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको NFT kya hai के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसके द्वारा हमने आपको NFT kya hai के साथ-साथ NFT meaning in Hindi के बारे में बताया है, जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें और साथ ही इस आर्टिकल से संबंधित अपना फीडबैक देना न भूलें।

Related Articles: