Chandramukhi 2 Release date: कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 जल्द होगी रिलीज, फैंस बोले- रोल के साथ होगा न्याय

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के कारण हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि उन्हें इसी कारण पंगा गर्ल के नाम से भी जाना जाता है लेकिन बात करें उनकी एक्टिंग की तो कंगना रनौत सचमुच एक शानदार एक्ट्रेस हैं, जो अपने रोल के साथ पूरा न्याय करती हैं। कंगना रनौत के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही कंगना अपनी फिल्म ‘Chandramukhi 2’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म को पी. वासु (P. Vasu) ने डायरेक्ट किया है। आइए जानते हैं Chandramukhi 2 release date और उससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

मेकर्स द्वारा Chandramukhi 2 first look release :

Chandramukhi 2 में साउथ मूवी के जाने-माने एक्टर राघव लॉरेंस और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राघव लॉरेंस के साथ कंगना रनौत की यह फिल्म पहली फिल्म होगी। मेकर्स ने सबसे पहले इस फिल्म की पहली झलक दिखाई थी, जिसमें कंगना रनौत की आंखें ही दिखी थीं लेकिन अब Kangna Ranaut Chandramukhi 2 first look release हो चुका है, जिसने वाकई फैंस का दिल जीत लिया है।

For Banking Services Visit- AU Small Finance Bank Savings Account

Chandramukhi 2 Release Date की घोषणा :

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने बताया कि यह फिल्म गणेश चतुर्थी के दौरान रिलीज होगी, जो सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फैंस का मानना है कि इस रोल में कंगना रनौत न्याय करने वाली हैं। कंगना के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2005 में इस फिल्म का पहला पार्ट Chandramukhi रिलीज किया गया था, जिसके एक्टर रजनीकांत और एक्ट्रेस ज्योतिका थें। Chandramukhi 2 release date 19 September 2023 तय की गई है।

Chandramukhi 2 budget जानकर होंगे हैरान :

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह महारानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन कलर का आउटफिट और हैवी ज्वेलरी पहन रखा है। इस पोस्ट में उनका भव्य लुक दिखाई दे रहा है, जिसकी फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रही है। फैंस ने कंगना रनौत के इस लुक को देखकर उन्हें देवी का टैग दिया है। यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है।

Image Source- Google

Related Articles: