Upcoming Bollywood movies in 2022

नमस्कार दोस्तों! इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आने वाली नई फिल्में 2022 के सभी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिससे आप समय-समय पर थिएटर में जाकर उन फिल्मों का मजा ले सकते हैं। हर साल लोगों के मनोरंजन के लिए कोई ना कोई फिल्म थिएटर में लगी रहती है। फिल्मों को देखकर लोग मनोरंजन करते हैं और अपने सभी थकानों को दूर करते हैं। हालांकि बीते पिछले दो सालों में कोविड के कारण बहुत सारी फिल्मों को रिलीज नहीं किया गया इसीलिए Upcoming bollywood movies in 2022 में ऐसी कई फिल्में हैं जो रिलीज होने वाली हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वह सभी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।

Content At A Glance

अप्रैल में आने वाली नई बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies Release in April 2022)

Upcoming bollywood movies in 2022 की बात करें तो अप्रैल के महीने में कुछ फिल्में आने वाली हैं, जिनके सुपरहिट साबित होने की संभावनाएं बताई जा रही है। यह फिल्में कुछ इस तरह से है –

  1. रोकेटरी-द नंबी इफेक्ट (Rocketry-the nambi effect)

रॉकेटरी द नबी इफेक्ट एक बायोग्राफी है। यह फॉर्मर साइंटिस्ट, एरोस्पेस इंजिनियर और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ” नंबी नारायण” के जीवन पर आधारित फिल्म है। नंबी नारायण पर एक जासूस होने का आरोप लगाया गया था। इसी से संबंधित इस मूवी को बनाया गया है जो 1 अप्रैल 2022 को फिल्म थियेटर में रिलीज होगी।

  • केजीएफ-2 (KGF Chapter 2)

केजीएफ चैप्टर 2 1 पीरियड ड्रामा फिल्म है या फिर आप इसे एक्शन मूवी भी क्या सकते हैं। इस फिल्म के कलाकार संजय दत्त, रवीना टंडन, यश, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज है। यह फिल्म 14 अप्रैल को थिएटर में पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ से ज्यादा का है।

  • धाकड़ (Dhaakad) –

यह फिल्म हिंदी सिनेमा में रिलीज होने वाली अगली फिल्म है जो 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर रजनीश घई है। इस फिल्म में कंगना रन्नौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता एक मेन लीड के तौर पर दिखाई देने वाले हैं।

  • भेड़िया (Bhediya)

यह फिल्म एक कॉमेडी हॉरर पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक अमीर कौशल और निर्माता दिनेश विजान है। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में कलाकार के रूप में वरुण धवन और कृति सेनन एक बार फिर नजर आएंगे।

  • हिरोपंती 2 (Heropanti 2)

हिरोपंती 2 2014 में रिलीज हुई हीरोपंती का दूसरा भाग है। यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन मूवी है। ऐसा कहा जा रहा है कि 29 अप्रैल 2022 को यह मूवी सिनेमाघर में पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म के कलाकार टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी है।

  • लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha 2022)

लाल सिंह चड्ढा फिल्म एक कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 100 से ज्यादा लोकेशन पर शूट किया गया है। यह फिल्म पिछले वर्ष 2021 में क्रिसमस में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा कर 14 अप्रैल 2022 किया गया है।

  • रनवे 34 (Runway 34)

रनवे 34 एक थ्रीलर ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म के कलाकार के रुप में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, आकांक्षा सिंह के साथ अंगिरा भी नजर आएंगी। यह फिल्म भी 29 अप्रैल 2022 को “हिरोपंती 2” के साथ सिनेमा घर में रिलीज होंगी।

मई में आने वाली अपकमिंग बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies Release in May 2022)

फिलहाल मई में ऐसी कोई भी Upcoming bollywood movies in 2022 नहीं आने वाली है। इस महीने में लगभग सूखा पड़ने वाला है क्योंकि इस महीने में कोई भी upcoming Bollywood movie नहीं है। लेकिन संभावना है कि एक या दो मूवी ऐसी है जो इस महीने में रिलीज हो सकती है।

  1. मिशन मजनू 2022 (Mission Majnu 2022)

Upcoming Bollywood movie 2022 मैं मिशन मजनू ही एक मात्रा बड़ी फिल्म है। यह सब 13 मई 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना इस फिल्म से अपनी डेब्यू करने वाली है।

  • आंख मिचोली 2022 (aankh micholi 2022)

यह फिल्म में कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। upcoming Bollywood movie 2022 की नई फिल्म है जो 13 मई 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता और मृणाल ठाकुर नजर आने वाले हैं।

जून में आने वाली अपकमिंग बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies Release in June 2022)

Upcoming bollywood movies in 2022 की बात करें तो जून महीने में फिलहाल के लिए ज्यादा फिल्में नहीं है रिलीज होने के लिए लेकिन इसके बावजूद एक फिल्म के आने की संभावना है –

  1. मैदान (Maidan)

यह फिल्म एक असल जिंदगी पर आधारित है। इस समय भारतीय फुटबाल के स्वर्ण युग को प्रदर्शित किया गया है। इस कहानी में “कोच सैयद अब्दुल रहीम और मोहम्मद” के बारे में बताया गया है।  इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियमणि मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जिसमें अजय देवगन कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह upcoming Bollywood movie 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म है जो 3 मई 2022 को पर्दे पर आने वाली है।

जुलाई में आने वाली नई बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies Release in July22)

आने वाली नई फ़िल्में 2022 (Upcoming bollywood movies in 2022) के अंतर्गत जुलाई के महीने में एक फिल्म सिनेमाघरों में आएगी जिसका नाम निम्नलिखित है –

  1. एक विलन रिटर्न्स (Ek villian returns)

एक विलन 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के एक लव स्टोरी और थ्रिलर ड्रामा पर आधारित फिल्म थी। इसी एक विलन फिल्म का अगला सीक्वल एक विलन रिटर्न्स है जो बॉलीवुड की नई आने वाली फिल्मों में से एक है। जो 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म के स्टार कास्ट दिशा पटानी, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे।

अगस्त में आने वाली बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies Release in August 2022)

आने वाली नई फ़िल्में 2022 (Upcoming bollywood movies in 2022) के अंतर्गत बता दें कि नई आने वाली फिल्में 2022 मैं अगस्त महीने में जो फिल्में रिलीज होने वाली है वह कुछ यह है –

  1. आदि पुरुष (Adipurush)

आदि पुरुष फिल्म एक upcoming Bollywood movie 2022 में से एक कम है। यह फिल्म रामायण पर फिल्माया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट प्रभास, सनी सिंह, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे दिग्गज मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास प्रभु श्री राम और कृति सेनन सीता मैया और सैफ अली खान लंकापति रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2022 में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • रक्षाबंधन (raksha Bandhan)

रक्षा बंधन फिल्म नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यह फिल्म रक्षाबंधन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म मैं मुख्य कलाकार के रूप में अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी भाई बहन का किरदार निभाने वाले हैं। यह फिल्म भी 11 अगस्त 2022 को सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है।

सितम्बर में आने वाली नई फिल्में (Upcoming Movies Release in September 2022)

आने वाली नई फ़िल्में 2022 (Upcoming bollywood movies in 2022) के अंतर्गत बता दें कि सितंबर महीने में upcoming Bollywood movie 2022 मैं भी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है –

  1. गरुड़ (Garud)

यह फिल्म एक कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक धन कुमार है और निर्माता डीजे राजा रेड्डी जी हैं। यह फिल्म कन्नड़ भाषा के साथ साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। इसके अलावा इस फिल्म के बारे में और कोई जानकारी अभी तक नहीं आया है। यह फिल्म 15 अगस्त 2022 को रिलीज हो सकती है।

  • विक्रम वेधा (Vikram vedha)

इस फिल्म की कहानी से संबंधित अभी तक कोई भी जानकारी नहीं आई है लेकिन बहुत जल्द ही इस फिल्म के निर्देशक इस फिल्म की कहानी रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक पुष्कर गायत्री हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट रितिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे हैं जो कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। upcoming Bollywood movie 2022 के 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

अक्टूबर में आने वाली बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies Release in October 2022)

आने वाली नई फ़िल्में 2022 (Upcoming bollywood movies in 2022) के अंतर्गत बता दें कि अक्टूबर महीने में नई बॉलीवुड फिल्में 2022 में जो रिलीज होने वाली है वह कुछ इस प्रकार से है –

  1. एनिमल (Animal)

इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा है। यह फिल्म बॉलीवुड की नई फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे। इससे ज्यादा इस फिल्म के बारे में अभी तक कुछ पब्लिश नहीं किया गया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

  • रामसेतु (ramsetu)

रामसेतु फिल्म 2022 की नई upcoming Bollywood movie है। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा है। इस फिल्म मैं मुख्य किरदार निभाते हुए अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नुश्ररत भारुच्चा नजर आएंगे। यह फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को थियेटर में रिलीज होने वाली है।

नवम्बर की नई बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies in November)

Upcoming bollywood movies in 2022 की बात करें तो नवंबर महीने में बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्म की लिस्ट कुछ इस प्रकार से है –

  1. शहजादा (shahzada)

shahzada film upcoming Bollywood movie 2022 के 4 नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक रोहित धवन है। इस फिल्म के स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर है। इसके अलावा अभी तक इस फिल्म के बारे में और कोई जानकारी को पब्लिश नहीं किया गया है।

दिसम्बर में आने वाली नई बॉलीवुड फिल्में (Upcoming Movies in December)

Upcoming bollywood movies in 2022 की बात करें तो बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्म वर्ष 2020 में दिसंबर में रिलीज हो सकती हैं जिसके लिस्ट नीचे दी गई है –

  1. द गुड महाराजा (The good maharaja)

यह फिल्म पॉलिश युद्ध महाकाव्य पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म एक बहुत बड़े बजट लगभग 400 करोड़ की फिल्म है। यह फिल्म 17 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक विकास वर्मा है। इस फिल्म में संजय दत्त, ध्रुव वर्मा, शरद कपूर, प्रिटी जिंटा, गुलशन ग्रोवर जैसे महान दिग्गज नजर आएंगे।

  • गणपथ पार्ट 1 (Ganapath part 1)

यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। इस फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दिखाई देंगे। यह बॉलीवुड की नई आने वाली फिल्म 2022 के आखिरी महीने दिसंबर महीने के 23 तारीख को रिलीज हो सकती है। यह फिल्म इस वर्ष की आखिरी फिल्म होगी।

निष्कर्ष (Conclusion):

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे द्वारा बताई गई आने वाली नई फ़िल्में 2022 की सूची आपको बेहद पसंद आई होगी और आप इन्हें जरूर देखेंगे। अगर आपको Upcoming bollywood movies in 2022 के नाम और इनके बारे में जानकर अच्छा लगा हो तो इन सभी फिल्मों की जानकारियों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ या अपनी सोशल मीडिया पर भी जरूर साझा करें ताकि वह भी 2022 में आने वाले इन मज़ेदार और दमदार फिल्मों के मजे ले सकें।

FAQs :-

Q1. 2022 में कैसी फिल्में आने वाली है?

Ans. 2022 में सभी तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी।

Q2. रिलीज हुई फिल्में कहां पर देख सकते हैं?

Ans. रिलीज हुई सारी फिल्में थिएटर या ओटीटी पर देखा जा सकता है।

Q3. क्या कोई ऐसी फिल्में भी हैं जिनका part-2 आ रहा है?

Ans. हां, 2022 में ऐसी कई फिल्में हैं जिनका पार्ट 2 आ रहा है।

Q4. क्या यह फिल्में पारिवारिक है?

Ans. -हां, कुछ ऐसी फिल्में हैं जो लोग परिवार के साथ बैठकर इकट्ठे देख सकते हैं।

Q5. क्या रिलीज होनेवाली फिल्मों में कोविड का असर पड़ेगा?

Ans. फिलहाल ऐसा नहीं कहा जा सकता कि आने वाली फिल्मों में कोविड का असर पड़ेगा।

Related Articles:

16 Best South Indian Movies

SSR Movies Website Review