10 Best Allu Arjun Movies| Allu Arjun Biography in Hindi(2023)

नमस्कार दोस्तों ! आपका स्वागत है हमारे आर्टिकल में, जहां हम आपके लिए लेकर आए हैं तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल करने वाले आपके मनपसंद अभिनेता अल्लू अर्जुन की जीवनी (Allu Arjun biography in Hindi) और अल्लू अर्जुन की फिल्में (allu arjun movies) के बारे में पूरी जानकारी। अल्लू अर्जुन की जीवनी के अंतर्गत हम आपको अल्लू अर्जुन का परिवार (Allu Arjun family), अल्लू अर्जुन की शिक्षा (Allu Arjun education), अल्लू अर्जुन का नेटवर्थ (Allu Arjun net worth) से जुड़े जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे 10 best Allu Arjun movies के बारे में। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं अल्लू अर्जुन की बायोग्राफी।

अल्लू अर्जुन का परिचय (Allu Arjun Introduction)

अल्लू अर्जुन की इतनी लोकप्रियता होने के बावजूद कोई उन्हें न जानता हो ऐसा कोई नहीं है लेकिन फिर भी कुछ लोगों को नहीं पता है कि Allu arjun kaun hai? यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं अल्लू अर्जुन के बारे में। अल्लू अर्जुन भारतीय फिल्मों के अभिनेता हैं, जिनका जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में 8 अप्रैल 1983 ईस्वी में हुआ था। इन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। एक अभिनेता होने के साथ-साथ यह एक काफी प्रसिद्ध डांसर, पार्श्व गायक और फिल्म निर्माता भी हैं। इनके फैंस इन्हें बन्नी, मल्लू और स्टाइलिश स्टार के नाम से भी पुकारते हैं।

अल्लू अर्जुन का प्रारंभिक जीवन (Allu Arjun Early Life)

allu arjun movies list
Allu Arjun

अल्लू अर्जुन का जन्म चेन्नई में 8 अप्रैल को सिनेमा से संबंध रखने वाले तेलुगु के यादव परिवार में हुआ था। अल्लू अर्जुन के दादाजी अल्लू रामिंगा तेलुगु फिल्मों के काफी मशहूर कॉमेडियन रह चुके हैं। अल्लू अर्जुन का पुश्तैनी घर आंध्र प्रदेश के पालाकोल्लू नामक जगह पर है। अल्लू अर्जुन ने अपने जीवन के शुरुआत के लगभग 20 साल चेन्नई में बिताया और बाद में उनका पूरा परिवार हैदराबाद में रहने लगा।

अल्लू अर्जुन का करियर (Allu Arjun Career)

अल्लू अर्जुन ने 3 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्म करियर (film career) की शुरुआत की। साल 2003 में के. राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित गंगोत्री नामक एक तेलुगू फिल्म (Allu Arjun movies) से इन्होंने मुख्य किरदार निभाना शुरू किया लेकिन इस फिल्म को इतनी प्रशंसा नहीं मिली और साल 2004 में इन्होंने आर्या फिल्म में अपने किरदार से लोगों के दिल में जगह बना ली। यह फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस में कमाल कर गई बल्कि इस फिल्म से उन्हें लोग स्टाइलिश स्टार के तौर पर जानने लगे।

आर्या फिल्म के बाद इन्होंने लगातार 3 हिट फिल्में दी जिसके बाद टॉलीवुड यानि तेलुगू फिल्मों में इनका नाम मशहूर हो गया। इनकी अधिकतर फिल्मों को मलयालम और तमिल भाषा में डब करके रिलीज किया गया है जिसके कारण इन्हें केरल में भी काफी लोकप्रियता मिली।

अल्लू अर्जुन का परिवार (Allu Arjun Family)

अल्लू अर्जुन का परिवार (Allu Arjun Family) शुरू से ही सिनेमा से जुड़ा हुआ है। अल्लू अर्जुन के पिता का नाम (Allu Arjun father’s name) अल्लू अरविंद और माता का नाम (Allu Arjun mother’s name) अल्लू निर्मला है। अल्लू अर्जुन अपने माता-पिता के दूसरे बच्चे हैं। अल्लू के बड़े भाई का नाम वेंकटस है जो एक बिजनेसमैन हैं और उनके छोटे भाई शिरीस भी फिल्म अभिनेता है। अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2011 को अपनी प्रेमिका स्नेहा रेड्डी के साथ हैदराबाद में शादी की। बता दें कि अल्लू अर्जुन और स्नेहा की दो बच्चे (Allu Arjun children) हैं जिसमें बेटे का नाम अल्लू अयान और बेटी का नाम अल्लू अरहा है।

अल्लू अर्जुन की शिक्षा (Allu Arjun Education)

Allu Arjun movies के बारे में बताने से पहले यदि इनके शिक्षा की बात करें तो अल्लू अर्जुन के शिक्षा से संबंधित जानकारी काफी कम लोगों के पास है। शायद ही लोग जानते होंगे कि अल्लू अर्जुन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के St. Patrik School से पूरी की। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई हैदराबाद में स्थित MSR College से की। उन्होंने BBA यानी Business administration में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ (Allu Arjun Networth)

साउथ सिनेमा महंगे के अभिनेताओं में अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। यह एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। यह एक महीने में लगभग 3 करोड़ और पूरे साल में 350 करोड़ की कमाई करते हैं।

अल्लू अर्जुन के अवार्ड (Allu Arjun Awards)

अल्लू अर्जुन ने अब तक 5 Filmfare Award South और 5 Nandi Awards भी हासिल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने Nandi Special Jury Award भी प्राप्त किया। अल्लू अर्जुन को Best actor और Best Jury के लिए 5 CineMAA Awards से भी सम्मानित किया गया है। अल्लू को अब तक फिल्मों से संबंध रखने वाले लगभग 25 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

अल्लू अर्जुन की 10 बेस्ट फिल्में (10 Best Allu Arjun movies)

अल्लू अर्जुन ने साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनके डब मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में भी किए गए हैं। Allu Arjun movies की बात करें तो आपको बता दें कि सभी भाषाओं में डब किए गए यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। अल्लू अर्जुन की 10 बेस्ट फिल्में (10 best Allu Arjun movies) निम्नलिखित हैं :-

1. Son of Satyamurthy :

यह फिल्म अल्लू अर्जुन की बेस्ट फिल्मों में से एक है जो साल 2015 के अप्रैल महीने में तेलुगु भाषा में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में समानता रूठ प्रभु ने उनके विपरीत किरदार को निभाया था। इस फिल्म का बजट लगभग 500 मिलियन था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस में 900 मिलियन तक की कमाई की। Allu Arjun movies के अंतर्गत बता दें कि अल्लू अर्जुन द्वारा बनाई गई फिल्मों में Son of Satyamurthy उनकी फिल्मों में सबसे लोकप्रिय और शानदार फिल्म है।

2. Sarrainodu :

Sarrainodu नामक अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को साल 2016 में रिलीज किया गया था जिसमें उनके विपरीत किरदार में रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। इस फिल्म को बनाने में 50 करोड़ की लागत लगी थी, जबकि इस फिल्म ने लगभग 127 करोड की कमाई की।

3. Vedam :

साल 2010 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म Vedam में अल्लू अर्जुन और अनुष्का शेट्टी के साथ मनोज वाजपेई ने भी मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के लिए Nandi और Filmfare Award भी मिला है।

4. Arya 2 :

Arya 2 नामक रोमांस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ काजल अग्रवाल ने काम किया था जिसे साल 2009 में रिलीज किया गया। इस फिल्म के गाने और कोरियोग्राफी को Filmfare Award से नवाजा गया। यह फिल्म Allu Arjun movies के लिस्ट में काफी बेहतरीन और शानदार फिल्म साबित हुई है।

5. Badrinath :

Badrinath फिल्म में अल्लू अर्जुन, तमन्ना और प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं ने काम किया है जिसे साल 2011 में दर्शकों के सामने लाया गया। बता दें कि इस फिल्म में आलू अर्जुन की एक्टिंग को काफी सराहा गया है। इस फिल्म के डांस और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के लिए Filmfare Award से सम्मानित किया गया।

6. Rudhramadevi :

रुद्रमादेवी को Filmfare, IIFA, Nandi और CindMAA Award से नवाजा गया है। इस फिल्म को साल 2015 में रिलीज किया गया था जिसमें अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती और अल्लू अर्जुन मुख्य किरदार में थे।

7. Bunny :

2005 में रिलीज की गई तेलुगू फिल्म Bunny में अल्लू अर्जुन के साथ प्रकाश राज और गौरी मुंजल मुख्य किरदार में नजर आए थे। Allu Arjun movies की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना चुकी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की भूमिका एवं एक्टिंग काफी सराहनीय है।

8. Parugu :

साल 2008 में रिलीज की गई रोमांटिक फिल्म में अल्लू अर्जुन, प्रकाश राज और शीला कौर ने मुख्य किरदार निभाया था। बता दें कि इस फिल्म को Nandi और South Filmfare Award मिला है।

9. Race Gurram :

Filmfare, Nandi, CineMAA, Santisham, SIIMA जैसे अवार्ड से सम्मानित Race Gurram फिल्म में अल्लू अर्जुन और श्रुति हसन ने काम किया था जिसे साल 2014 में रिलीज किया गया।

10. Pushpa: The Rise :

Allu Arjun movies ke अंतर्गत बता दे कि साल 2021 में रिलीज की गई Pushpa: the rise फिल्म को काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में पुष्पा के मुख्य किरदार को अल्लू अर्जुन ने निभाया था और इसके विपरीत किरदार में रश्मिका मंदाना थी। Allu Arjun movies के अंतर्गत आने वाली इस फिल्म के सभी गाने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाए हुए हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

अर्जुन ने अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत रखा है और आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी सभी फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप कोई आर्टिकल पसंद आई होगी क्योंकि यहां हमने आलू अर्जुन की जीवनी हिंदी में (Allu Arjun ki jivani Hindi mein) बताया है जिसके अंतर्गत allu arjun movies की भी हमने जानकारी दी है। 10 best Allu Arjun movies के जरिए आपने अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्मों के बारे में जाना। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और साथ ही जुड़े रहें हमारे ब्लॉग के साथ ताकि आपको ऐसे ही जानकारी मिलते रहें।

Image Credit – koimoi.com

Related Articles:

Sunrise Candles – एक नेत्रहीन उद्यमी के द्वारा स्थापित 25 करोड़ की कंपनी